इंदौर : दक्षिण भारत के संत स्वामी शक्ति शांतानंद महर्षि द्वारा बीते 30 वर्षों से राम रथ यात्रा निकाली जा रही है। अयोध्या से प्रारंभ हुई यह यात्रा 28 अक्टूबर को इंदौर में प्रवेश करेगी। हिंदू संगठनों द्वारा यात्रा के भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। यह यात्रा इंदौर में लवकुश चौराहा से मरीमाता, जिंसी, बड़ा गणपति, राजमोहलला, छत्रीबाग, कलेक्टोरेट, से माणिकबाग ब्रिज होते हुए अमरदास हॉल पहुंचेगी। यहां धर्मसभा का आयोजन होगा जिसमें साधु – संत और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिरकत करेंगे।
राम मंदिर का मॉडल रहेगा आकर्षण का केंद्र।
यात्रा में एक वाहन रूपी रथ पर अयोध्या के राम रथ का मॉडल आकर्षण का केंद्र रहेगा।
इंदौर में राम रथ यात्रा की व्यवस्था विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच, धर्म जागरण मंच आदि संगठन मिलकर करेंगे।
बता दें कि अयोध्या से दशहरे पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह यात्रा विभिन्न राज्यों में भ्रमण करते हुए 15 हजार किमी का सफर तय करेगी। गीता जयंती पर यह यात्रा पुनः अयोध्या पहुंचेगी।
Related Posts
March 21, 2021 ऑस्ट्रेलियन कछुए बेचने की फिराक में घूम रहे आरोपी को क्राइम ब्रांच ने धर- दबोचा, दो कछुए किए जब्त
इंदौर : विदेशी आस्ट्रेलियन कछुआ तस्करको क्राइम ब्रांच ने अपनी गिरफ्त में लिया है। आरोपी […]
May 13, 2024 इंदौर संसदीय सीट पर 60 फीसदी से अधिक मतदान
इंदौर जिले में शांतिपूर्ण रूप से हुआ मतदान।
नए मतदाताओं में मतदान को लेकर दिखा […]
May 23, 2022 कांग्रेस के करियर कार्निवाल में 500 बेरोजगार युवाओं ने कराया पंजीयन
इंदौर : जवलंतशील होती जा रही बेरोजगारी की समस्या से युवा वर्ग हलकान है। मध्यप्रदेश […]
September 10, 2021 राजस्थान से इंदौर आई मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को किया परिजनों के हवाले
इंदौर : थाना तुकोगंज पुलिस ने रात में लावारिस घूम रही महिला को सुरक्षा हेतु महिला थाने […]
December 30, 2019 बीस साल बाद आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज का इंदौर में होगा मंगल प्रवेश इंदौर : दिगम्बर जैन समाज के सबसे बड़े संत आचार्य श्री 108 विद्या सागर जी महाराज का मंगल […]
December 10, 2021 ड्रग डीलर्स की समस्याओं के समाधान के लिए होगा सेंट्रल बेसिक ड्रग डीलर एसोसिएशन का गठन
इंदौर : बेसिक ड्रग डीलर एसोसिएशन मध्य प्रदेश का दीपावली मिलन समारोह एवं जनरल बॉडी […]
May 5, 2024 इंदौर संभाग की लोकसभा सीटों पर स्वतंत्र, निर्विघ्न और निष्पक्ष चुनाव को लेकर सभी तैयारियां मुकम्मल
मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए होंगी छाया, पेयजल और अन्य सुविधाएं।
मतदान केंद्रों […]