इंदौर : कोरोना संक्रमण के नए मामले डेढ़ सौ के ऊपर ही मिल रहे हैं। इसी के साथ यूके स्ट्रेन के भी 6 मामले मिलने से शासन- प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। शनिवार को करीब 7 फीसदी ग्रोथ रेट के साथ 161 नए संक्रमित पाए गए। कई दिनों के बाद कोरोना से दो लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई।
161 नए संक्रमित मिले।
शनिवार को 2626 सैम्पल लिए गए। रेपिड एंटीजन मिलाकर 2657 सैम्पलों की जांच की गई। 2439 निगेटिव पाए गए। 161 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 22 रिपीट पॉजिटिव पाए गए। आज दिनांक तक कुल 845855 सैम्पल टेस्ट किए गए। इनमें अब तक कुल 60720 पॉजिटिव पाए गए हैं।
142 डिस्चार्ज किए गए।
शनिवार को कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले 142 मरीजों को घर जाने की इजाजत दे दी गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 58390 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग जीतने में सफल रहे हैं। 1395 मरीजों का फिलहाल उपचार चल रहा है।
2 और मरीजों की मौत।
शनिवार को 2 और मरीजों की कोरोना से मौत होने की पुष्टि की गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 935 मरीज कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं।