इंदौर : कोरोना संक्रमण का सिलसिला इंदौर में थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोज नए मरीज सामने आ रहे हैं। रविवार को जारी किए गए बुलेटिन में 22 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें 6 टाटपट्टी बाखल, 2 हाथीपाला, 2 अहिल्या पलटन, 2 रानीपुरा- दौलतगंज और नयापुरा, चंदन नगर, इकबाल कॉलोनी, ग्रीन पार्क कॉलोनी, उषा फाटक, शिक्षक नगर, साकेत धाम, नेहरू नगर, ब्रुकबांड कॉलोनी, सिद्धिपुरम कॉलोनी आदि क्षेत्रों में एक-एक मरीज पाया गया है। इन्हें मिलाकर कोरोना पीड़ितों की संख्या 135 बताई जा रही है। हालांकि आंकड़ों को लेकर स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज के बुलेटिन में विरोधाभास भी नजर आ रहा है। पुराने आंकड़ों को जोड़कर नए 22 मरीजों को देखा जाए तो कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 150 पार हो जाती है। इससे साफ नजर आता है कि मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य विभाग में समन्वय की कमीं है।
9 लोगों की हो चुकी है मौत।
मेडिकल बुलेटिन में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक कोरोना से इंदौर में अभी तक 9 मौतें हो चुकी हैं। उज्जैन में 2 और खरगौन में एक कोरोना मरीज की मौत की पुष्टि की गई है।
Related Posts
December 13, 2023 स्वयं के लिए कुछ मांगने से बेहतर मैं मरना पसंद करूंगा
मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को बीजेपी ने 18 साल मुख्यमंत्री बनाया, अब समय पार्टी को […]
August 1, 2023 जियो भारत मोबाइल से जुड़ सकते हैं 10 करोड़ नए ग्राहक : हाउस बोफा सिक्योरिटीज
2जी फीचर फोन से ग्राहकों को होगी 26% तक की बचत - जेफ़रीज़।
एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया […]
January 17, 2019 2019 की पहली हिट फिल्म बनी ‘ उरी ‘ मुम्बई: बीते शुक्रवार को रिलीज हुई फ़िल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' 2019 की पहली हिट फिल्म […]
March 31, 2023 तकनीक, इनोवेशन, मैनेजमेंट के सही उपयोग से समाज और राष्ट्र की प्रगति संभव – डेविश जैन
प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान देवास के रजत जयंती पर अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस का […]
June 24, 2017 मप्र में होगा मंत्रीमंडल विस्तार, 6 नए मंत्री शामिल होंगे भोपाल। शिवराज सिंह सरकार की तीसरी पारी का फाइनल राउंड शुरू हो गया है। कहा जा रहा है कि […]
January 26, 2022 पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बनाते 6 बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : डकैती की योजना बना रहे गिरोह के 6 बदमाशों को क्राइम ब्रांच व थाना भंवरकुआ पुलिस […]
April 7, 2021 तेजाजी नगर पुलिस ने दो शातिर नकबजनों को किया गिरफ्तार, चोरी की वारदातों में उड़ाया माल बरामद
तेजाजी नगर पुलिस ने दो शातिर नकबजनों को बन्दी बनाया है। आरोपी ताले की चाबी बनाने की आड़ […]