इंदौर : केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले करीब 8 राज्यों के राज्यपाल बदल दिए गए हैं। मप्र में गुजरात से ताल्लुक रखने वाले मन्गुभाई छगनभाई पटेल को राज्यपाल बनाया गया है। थावरचंद गहलोत को केंद्रीय मन्त्रिमण्डल से हटाकर कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को एक बार फिर निराश होना पड़ा। उनका नाम नए राज्यपालों की सूची में नहीं है।
गुजरात के आदिवासी नेता हैं मन्गुभाई पटेल।
मप्र के नए राज्यपाल मन्गुभाई छगनभाई पटेल गुजरात के आदिवासी नेता हैं। नवसारी से पांच बार विधायक रहने के साथ नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहते वन और पर्यावरण मंत्री रहे पटेल गुजरात विधानसभा के अध्य्क्ष भी रहे हैं।
इन राज्यों में बनाए नए राज्यपाल।
पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।रमेश बैस झारखंड के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किए गए हैं।बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया है। हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बनाए गए हैं।
Related Posts
October 27, 2022 शहर कांग्रेस अध्यक्ष के दीपावली मिलन समारोह में लगा कांग्रेसियों का मजमा
सज्जन सिंह वर्मा, चंद्रप्रभाष शेखर एवं कृपाशंकर शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित […]
November 12, 2021 कोरोना टीकाकरण के लिए निजी संस्थानों के कर्मियों को मिलेगा आधे दिन का अवकाश
इंदौर : शत-प्रतिशत लोगों को कोरोना टीके का दूसरा डोज लगाने का महाअभियान अब जनआंदोलन बन […]
January 19, 2023 आगामी 17-18 फरवरी को होगा आईएमए इंटरनेशनल कॉन्क्लेव- 2023
देशभर की बड़ी कंपनियों के फाउंडर, चेयरमैन,सीईओ, एमडी,करेंगे कॉन्क्लेव में शिरकत। […]
December 8, 2024 स्टेट प्रेस क्लब के दल ने किया पुष्कर – अजमेर का भ्रमण
पुष्कर में ब्रह्माजी के मंदिर में किए दर्शन।
अजमेर में ख्वाजा की दरगाह पर की जियारत, […]
August 3, 2021 निगम अधिकारी सक्सेना के लॉकर्स व बैंक खातों ने उगले करोड़ों के जेवरात व नकदी
इंदौर : सोमवार दोपहर लोकायुक्त पुलिस द्वारा रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए निगम के […]
February 24, 2025 शोध को व्यवसायिक रणनीतियों में बदलना आवश्यक : डॉ. जैन
PICOM-25 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य समापन,
उत्कृष्ट शोध पत्रों, पीएचडी थीसिस को […]
August 18, 2023 अजय जैन ‘विकल्प’ अ.भा. नारद मुनि पुरस्कार से सम्मानित
इन्दौर : साहित्य अकादमी म.प्र. द्वारा रवींद्र भवन सभागार (भोपाल) में आयोजित अलंकरण […]