इंदौर : केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले करीब 8 राज्यों के राज्यपाल बदल दिए गए हैं। मप्र में गुजरात से ताल्लुक रखने वाले मन्गुभाई छगनभाई पटेल को राज्यपाल बनाया गया है। थावरचंद गहलोत को केंद्रीय मन्त्रिमण्डल से हटाकर कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को एक बार फिर निराश होना पड़ा। उनका नाम नए राज्यपालों की सूची में नहीं है।
गुजरात के आदिवासी नेता हैं मन्गुभाई पटेल।
मप्र के नए राज्यपाल मन्गुभाई छगनभाई पटेल गुजरात के आदिवासी नेता हैं। नवसारी से पांच बार विधायक रहने के साथ नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहते वन और पर्यावरण मंत्री रहे पटेल गुजरात विधानसभा के अध्य्क्ष भी रहे हैं।
इन राज्यों में बनाए नए राज्यपाल।
पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।रमेश बैस झारखंड के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किए गए हैं।बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया है। हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बनाए गए हैं।
Related Posts
September 14, 2020 मप्र बीजेपी के सह संगठन मंत्री बनाए गए संघ प्रचारक हितानंद इंदौर : संघ प्रचारक हितानंद को मध्य प्रदेश भाजपा का प्रदेश सह संगठन मंत्री बनाया गया है। […]
July 31, 2020 नगर निगम चुनाव के मद्देनजर सम्पन्न हुई वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया। आधे वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित इंदौर : नगर निगम के चुनाव का शंखनाद शुक्रवार को वार्ड आरक्षण के साथ हो गया। पिछली निगम […]
November 15, 2020 यादव समाज ने निभाई गोवर्धन पूजा की परंपरा, एक जाजम पर नजर आए कांग्रेस- बीजेपी नेता
इंदौर : दीपोत्सव का चौथा और दिवाली का दूसरा दिन याने रविवार गोवर्धन पूजा के नाम रहा। […]
January 5, 2022 भंवरकुआ डकैती कांड के दो और आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : भंवरकुआ डकैती कांड में दो और आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। घटना में उपयोग की गई एक […]
March 6, 2025 ट्रेन से महिला यात्री का पर्स उड़ानेवाले आरोपी जीआरपी उज्जैन की गिरफ्त में आए
कटिहार एक्सप्रेस में परिवार सहित यात्रा कर रही थी महिला।
आरोपियों से पर्स में रखा एक […]
February 25, 2022 यूक्रेन के राष्ट्रपति का छलका दर्द, युद्ध में उन्हें अकेला छोड़ दिया गया..!
नई दिल्ली : यूक्रेन पर रूस के हमले जारी हैं। जल, थल और नभ से रूस लगातार बमबारी कर रहा […]
August 12, 2020 कवि- गायक नरेंद्र सिंह तोमर राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित.. 🔺 कीर्ति राणा ।
इंदौर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या (30 जनवरी […]