इंदौर : अगर आप में हौंसला है, आपका मनोबल ऊंचा है और किसी भी विपरीत परिस्थिति से लड़ने का जज्बा है तो आप जीवन पर छाए हर संकट से निजात पा सकते हैं। इसमें उम्र कोई मायने नहीं रखती। 90 वर्ष से ज्यादा उम्र के एक बुजुर्ग ने ऐसी ही मिसाल पेश की है।
कोरोना से संक्रमित होने के बाद इस बुजुर्ग को करीब दो हफ्ते पहले एमटीएच हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। 92 वर्षीय इस बुजुर्ग को बचाना डॉक्टरों के लिए बड़ी चुनौती थी पर बुजुर्ग के जज्बे और जीने की जिजीविषा ने उनका काम आसान कर दिया। आखिर उन्होंने कोरोना को परास्त कर ही दिया। शनिवार दोपहर वे कोरोना को हराकर अपने घर लौटें।
अस्पताल के प्रभारी डॉ. सुमित शुक्ला ने बताया कि बुजुर्ग ने उम्र के इस पड़ाव में भी कोरोना को मात देकर एक मिसाल क़ायम की है। वे सभी मरीजों के लिए एक उदाहरण बन गए हैं कि मानसिक मजबूती के साथ निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन किया जाए तो समुचित इलाज के सहारे कोरोना संक्रमण को आसानी से मात दी जा सकती है।
Related Posts
March 14, 2022 24 मार्च से प्रारंभ होगा 5 वा प्रेस्टीज अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव
रूस, फ्रांस सहित कई देशों की फिल्में होंगी प्रदर्शित।
अभिनेता सिद्धार्थ निगम और […]
April 7, 2022 दो पहिया वाहन चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 4 मोटसाइकिलें बरामद
इंदौर : दो पहिया वाहन चुराने वाले दो बदमाशों को क्राइम ब्रांच इंदौर ने बन्दी बनाया […]
May 12, 2025 असली हापुस आम का स्वाद लेने व खरीददारी के लिए मैंगो जत्रा में उमड़ी भीड़
रविवार को होगा मैंगो जत्रा का समापन।
इंदौर : ग्रामीण हाट बाजार, ढक्कन वाला कुआ, साउथ […]
September 29, 2020 आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा को किया गया निलम्बित, कदाचरण का पाया गया दोषी
इंदौर : पत्नी की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद सुर्खियों में आए वरिष्ठ आईपीएस […]
March 8, 2025 महिला दिवस पर अंतरराष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता का होगा आयोजन
अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया एवं अन्य देशों के साथ भारत के विभिन्न राज्यों की 54 महिला पहलवान […]
February 7, 2017 ‘नोबल पुरस्कार’ पर चोरों ने किया हाथ साफ, कैलाश सत्यार्थी के घर चोरी नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में चोरों का हौसला बुलंद है. पुलिस के तमाम दावों के […]
August 12, 2020 इस्कॉन मंदिर में भजन- कीर्तन की प्रस्तुतियों के बीच मना कृष्ण जन्मोत्सव इंदौर : निपानिया स्थित अंतर्राष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ (इस्काॅन) मंदिर पर […]