उज्जैन : गुना की घटना को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर सीएम शिवराज ने करारा पलटवार किया है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सीएम शिवराज ने कहा गुना की दुर्भाग्यपूर्ण घटना का संज्ञान लेते हुए हमने तत्काल कार्रवाई की। आईजी, एसपी और कलेक्टर को हटा दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार की हम चिंता कर रहे हैं।
कमलनाथ को दिखाया आईना..
सीएम शिवराज ने कमलनाथ को आइना दिखाते हुए उनके सीएम रहते दलितों पर हुए अत्याचार की घटनाएं याद दिलाई।
सीएम शिवराज ने कहा कि 14 जनवरी 2020 को सागर में धनप्रसाद अहिरवार को सरेआम मिट्टी का तेल डालकर जला दिया गया पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
शिवपुरी में शौच के लिए गए 2 दलित बच्चों को दबंगों ने मार दिया पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
देवास में दलित परिवार के यहां विवाह की बारात में हमला किया गया पर कमलनाथ सरकार सोई रही। अलीराजपुर में आदिवासी भाई को यूरिन पिलाई गई, राजगढ़ में दलित बेटी का रेप कर मार दिया गया पर तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके अलावा धार में मॉब लिंचिंग की घटना के आरोपियों पर भी कमलनाथ सरकार ने कार्रवाई नहीं की।
सीएम शिवराज ने कहा कि दूसरों पर कीचड़ उछालने से पहले कमलनाथ को अपने कार्यकाल के दौरान दलितों पर अत्याचार की घटनाएं याद कर लेनी चाहिए।
Related Posts
January 24, 2021 विजय खत्री का तबादला, आशुतोष बागरी होंगे इंदौर पूर्व के नए एसपी
भोपाल : प्रदेश सरकार ने पुलिस अधीक्षक स्तर के 8 अफसरों के तबादला आदेश जारी किए हैं। […]
April 13, 2020 ये नए मिजाज का शहर है, जरा फासले से मिला करो.. कोरोना आलेख ।
# कीर्ति राणा #
इंदौर : मुंह पर दुपट्टा लपेटे या हिजाब पहने जब […]
March 15, 2025 बीजेपी कार्यालय के पास स्थित शराब दुकान हटाएं
इंदौर शहर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कलेक्टर को लिखा पत्र।
इंदौर : बीजेपी शहर […]
May 10, 2020 मनीष सिंह के मनमाफिक हुई इंदौर- उज्जैन में पदस्थापनाएँ..! *कीर्ति राणा*
इंदौर : कांग्रेस सरकार में कथित लापरवाही के कारण तत्कालीन मुख्य सचिव […]
November 14, 2022 शादी के लिए प्रेमिका ने दबाव बनाया तो दरिंदे प्रेमी ने हत्या कर किए शव के 35 टुकड़े
मुंबई में हुई थी युवती से मुलाकात।
युवती को झूठे प्यार के जाल में फांस लिव इन में रह […]
June 13, 2020 कांग्रेसी नेताओं के समक्ष घुटनों के बल बैठना एसडीएम को पड़ा महंगा, कलेक्टर ने थमाया नोटिस इंदौर : धरने पर बैठे कांग्रेस के विधायकों के साथ घुटने पर बैठकर चर्चा करना एसडीएम राकेश […]
December 25, 2021 इंदौर पुलिस ने एक और ड्रग्स तस्कर को किया गिरफ्तार, लाखों रुपए कीमत की एमडी ड्रग्स बरामद
इंदौर : ड्रग्स माफिया पर इंदौर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में क्राइम […]