उज्जैन : गुना की घटना को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर सीएम शिवराज ने करारा पलटवार किया है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सीएम शिवराज ने कहा गुना की दुर्भाग्यपूर्ण घटना का संज्ञान लेते हुए हमने तत्काल कार्रवाई की। आईजी, एसपी और कलेक्टर को हटा दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार की हम चिंता कर रहे हैं।
कमलनाथ को दिखाया आईना..
सीएम शिवराज ने कमलनाथ को आइना दिखाते हुए उनके सीएम रहते दलितों पर हुए अत्याचार की घटनाएं याद दिलाई।
सीएम शिवराज ने कहा कि 14 जनवरी 2020 को सागर में धनप्रसाद अहिरवार को सरेआम मिट्टी का तेल डालकर जला दिया गया पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
शिवपुरी में शौच के लिए गए 2 दलित बच्चों को दबंगों ने मार दिया पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
देवास में दलित परिवार के यहां विवाह की बारात में हमला किया गया पर कमलनाथ सरकार सोई रही। अलीराजपुर में आदिवासी भाई को यूरिन पिलाई गई, राजगढ़ में दलित बेटी का रेप कर मार दिया गया पर तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके अलावा धार में मॉब लिंचिंग की घटना के आरोपियों पर भी कमलनाथ सरकार ने कार्रवाई नहीं की।
सीएम शिवराज ने कहा कि दूसरों पर कीचड़ उछालने से पहले कमलनाथ को अपने कार्यकाल के दौरान दलितों पर अत्याचार की घटनाएं याद कर लेनी चाहिए।
Related Posts
October 28, 2019 केबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने की गोवर्धन पूजा इंदौर : दीपावली का चौथा दिन गोवर्धन पूजा के रूप में मनाया गया। कहा जाता है कि भगवान […]
December 29, 2020 ड्रग्स सप्लाई के आरोप में घिरे कई बार के लाइसेंस स्थगित
इंदौर : ड्रग आंटी के खुलासे के बाद जो आरोपी पकड़े गए हैं, उनसे इंदौर में कई बार और पब […]
July 4, 2022 बीजेपी पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में विजयवर्गीय ने किया रोड शो
इंदौर : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने राऊ विधानसभा, क्षेत्र-3 व […]
January 23, 2022 साहू व लागू स्मृति कैरम और टेबल- टेनिस स्पर्धा 30 जनवरी से
25 जनवरी तक स्वीकार की जाएंगी प्रविष्ठियां
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब द्वारा 30 जनवरी […]
May 10, 2021 प्रदेश सरकार तीन माह के बिजली बिल करें माफ, समाजसेवी मंजूर बेग ने की मांग
इंदौर : सर्व धर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग ने प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, […]
July 8, 2025 प्रदेश अध्यक्ष का पद एक जिम्मेदारी है, पद कोई भी हो कार्यकर्ता भाव हमेशा बना रहे..
भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हैं कार्यकर्ता, इन्हीं की मेहनत से पार्टी बुलंदियां छू रही […]
December 3, 2024 एमवायएच परिसर से चंदन का पेड़ काटकर ले जाने वाली गैंग के 05 बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : चंदन चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए संयोगितागंज पुलिस ने गैंग के 05 […]