जीआरपी और इंदौर पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

  
Last Updated:  August 14, 2023 " 04:35 pm"

महिला सुरक्षा एवं उनके सम्मान का ध्यान रखने के लिए किया प्रेरित।

इंदौर पुलिस की टीम ने भी पार्क, मॉल्स एवं प्रमुख बाजारों में पहुंचकर लोगों को जागरुक किया।

इंदौर : महिला अपराधों पर अंकुश लगाने एवं समाज मेे महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण निर्मित हो, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु का द्वितीय चरण चलाया जा रहा हैं। इसी कड़ी में इंदौर पुलिस की टीम ने मेघदूत उपवन पार्क, विभिन्न मॉल्स और प्रमुख बाजारों में पहुंचकर वहां उपस्थित लोगों को अभिमन्यु अभियान के बारे में जानकारी दी। इस दौरान युवाओं/पुरूषों को महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव रखनें व उनकी सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया गया।

इसी प्रकार इंदौर जनजागरूकता अभियान ‘मै हूं अभिमन्यु-2′ के तहत पुलिस अधीक्षक रेल निवेदिता गुप्ता के मार्गदर्शन में SRP इंदौर के अधीन आने वाले रेलवे स्टेशन व कॉलोनी में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान GRP इंदौर के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर जागरूकता शिविर एवं चर्चा का आयोजन किया गया, जिसमे GRP पुलिस थाना प्रभारी के साथ पुलिस टीम द्वारा रेलवे स्टॉफ एवं रेल यात्रियों को महिला संबंधी अपराधों और उनकी रोकथाम हेतु बने कानूनों के बारे में जानकारी दी गई ।

रेल यात्रा में ख़ास तौर पर अकेली महिला यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की गई। उनको GRP Help App भी डाउनलोड कराया गया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *