इंदौर : कोरोना संक्रमण के चलते बीते 8 माह से हाथ पर हाथ धरे बैठे बैंड बाजे वालों को प्रदेश सरकार ने मांगलिक कार्यक्रमों में बैंड बजाने की अनुमति दे दी है। इस पर मध्यप्रदेश बैंड महासंघ ने गुरुवार को राजवाड़ा पर सुमधुर प्रस्तुति देकर अपनी खुशी का इजहार किया। उन्होंने इस मौके पर सांसद शंकर लालवानी का सम्मान किया और सीएम शिवराज को धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
कोरोना संक्रमण की वजह से इंदौर जिले में बैंड बाजे वालों को भी प्रतिबन्ध की मार झेलनी पड़ रही थी, जिसकी वजह से उनके परिवारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा था। लंबे समय से अनुमति की मांग कर रहे मध्यप्रदेश बैंड महासंघ को प्रदेश सरकार ने अनुमति दे दी। इसी के चलते सरकार और सांसद शंकर लालवानी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए राजवाडा उद्यान में देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा के सामने उन्होंने कर्णप्रिय प्रस्तुति दी।
मांगलिक कार्यक्रमों में गाएंगे स्वच्छता गीत।
इस दौरान मध्यप्रदेश बैंड महासंघ ने फैसला लिया कि हर मांगलिक कार्यक्रम में इंदौर को स्वच्छता में नंबर 1 बनाने के लिए स्वच्छता का गाना गाया और बजाया जाएगा।
कोरोना गाइडलाइन का करें पालन।
इस मौके पर सांसद शंकर लालवानी ने बैंड बाजे वालों को बधाई देते हुए कहा कि अब हर जगह मांगलिक आयोजनों में स्वच्छता का गाना सुनाई देगा। उन्होंने कोरोना की गाइडलाइन के पालन करने का आग्रह सभी बैंड बाजे वालों से किया।
कुल मिलाकर सरकार द्वारा परमिशन दिए जाने के बाद अब बैंड बाजा वालों की ज़िंदगी न सिर्फ पटरी पर लौटेगी बल्कि उनका आर्थिक संकट भी खत्म होगा।
Related Posts
November 10, 2022 चैंपियन स्कूल के छात्रों ने राज्यस्तरीय सब जूनियर ग्रेपलिंग – रेसलिंग स्पर्धा में खिताब पर जमाया कब्जा
सतवास(योगेश जाणी) : चैंपियन स्कूल के प्रतिभाशाली छात्रों ने एक बार पुनः अपनी खेल […]
November 21, 2021 70 साल के बुजुर्ग को बेटियों ने घर से निकाला, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद माफी मांगकर ले गई घर
इंदौर : आमतौर पर माना जाता है कि बेटियां, माता- पिता का ख्याल बेटों की तुलना में ज्यादा […]
March 24, 2021 नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 3 वर्ष का सश्रम कारावास
इंदौर : तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सोनल पटेल डॉ. अम्बेडकर नगर जिला इंदौर की अदालत ने […]
November 22, 2022 दुनिया के समक्ष इंदौर के अतिथि सत्कार, संस्कृति, जीवन मूल्य और परंपराओं का अनूठा उदाहरण पेश करें..
इंदौर दुनिया के सपनों का शहर बना - मुख्यमंत्री चौहान।
प्रवासी भारतीय दिवस एवं ग्लोबल […]
March 8, 2022 वुमन्स प्रेस क्लब ने विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को शक्ति अवार्ड से नवाजा
इंदौर : वुमंस प्रेस क्लब मध्य प्रदेश द्धारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 8 […]
October 16, 2021 ई एफआईआर के जरिए की गई रिपोर्ट पर पुलिस ने बाइक चोर को किया गिरफ्तार, अन्य बाइक चोरी की वारदातें भी कबूली
इंदौर : ई एफआईआर के माध्यम से प्राप्त रिपोर्ट पर, पुलिस थाना मल्हारगंज ने मोटरसाइकिल […]
April 21, 2025 डिजिटल अरेस्ट के जरिए ठगी करने वाला एक और आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
अभी तक कुल 17 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार।
एक महिला फरियादी को डिजिटल अरेस्ट कर ठग ली […]