इंदौर : सामाजिक संस्था आशीर्वाद फाउंडेशन द्वारा रविवार 8 मई को सुबह 6 बजे मदर्स डे के उपलक्ष्य में फन रन मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। यह मैराथन गांधी हाल से प्रारंभ होकर राजबाड़ा होते हुए पुनः गांधी हाल पर समाप्त होगी। मातृशक्ति को नमन करने के साथ ही इसके माध्यम से बेटी बचाओ का संदेश भी दिया जाएगा। मैराथन की पंचलाइन है – आज की बेटी – कल की मां…. बेटी बचाना है…।
फाउंडेशन की अध्यक्ष दिव्या विजयवर्गीय ने बताया कि मदर्स डे पर फाउंडेशन द्वारा दूसरी बार इस मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। पिछले दो वर्षों में कोरोना के कारण यह आयोजन नहीं हो पाया था। इस बार मदर्स डे के अवसर पर सभी धावक मां को समर्पित दौड़ लगाएंगे।
मैराथन में शामिल सभी धावकों को मेडल और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। दौड़ में भागीदारी के लिए किसी तरह का कोई शुल्क नहीं रखा गया है। मैराथन से पहले गांधी हाल पर जुम्बा, योगा और स्ट्रेचिंग सेशन भी रखा गया है। शहर के अल्ट्रा रनर कार्तिक जोशी, डांसिंग ट्रैफिक जवान रणजीतसिंह और लोगों को लगातार यातायात नियमों के प्रति जागरुक कर रहे सिपाही सुमंतसिंह का सम्मान भी किया जाएगा। मदर्स डे मैराथन को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। हजारों लोगों के इसमें भाग लेने की संभावना है।
Related Posts
December 12, 2023 बालिकाओं में सुरक्षा भाव जगाने के लिए इंदौर पुलिस ने की पहल
सृजन - नई दिशा, नया गगन कार्यक्रम का पुलिस कमिश्नर ने किया शुभारंभ
कार्यक्रम के तहत […]
June 30, 2024 इंदौर बनाने जा रहा है 51 लाख पौधे रोपने का विश्व कीर्तिमान
मंत्री श्री विजयवर्गीय जी ने की पौधों की पूजा-अर्चना,
बोले,मन हर्षित है। इंदौर […]
May 2, 2023 क्रेन ने बाइक सवारों को कुचला, चार की मौत, एक घायल
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा।
इंदौर : मंगलवार शाम बाणगंगा थाना क्षेत्र […]
August 14, 2021 पैथोलॉजी लैब में लाखों का गबन करने वाले नौकर के खिलाफ प्रकरण दर्ज
इंदौर : तिलक नगर पुलिस ने एक महिला डॉक्टर की शिकायत पर पैथोलॉजी के नौकर द्वारा किए गए […]
March 15, 2022 माधव सृष्टि के डायलिसिस केंद्र पर मरीजों ने किया प्रबन्ध समिति और स्टॉफ का सम्मान
इंदौर : श्री गुरूजी सेवा न्यास द्वारा संचालित 'माधव सृष्टि' चमेली देवी अग्रवाल मेडिकल […]
February 2, 2025 देश को आत्मनिर्भर और विश्वगुरु बनाने वाला बजट : सलूजा
इंदौर : बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने मोदी सरकार 3.0 के संसद में पेश किए […]
January 20, 2023 नगर नियोजन और विकास की पुनर्कल्पना पर शनिवार को होगा सम्मेलन
आयोजक संस्था के वेस्ट जोन से संबद्ध सौ से अधिक नगर नियोजक करेंगे शिरकत।
नगरीय नियोजन […]