इंदौर : तिलक नगर पुलिस ने एक महिला डॉक्टर की शिकायत पर पैथोलॉजी के नौकर द्वारा किए गए 21 लाख रुपए के गबन के मामले में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी डॉ. शिखा घनघोरिया निवासी एमजीएम मेडिकल कॉलेज ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अमन डायग्नोस्टिक स्कीम नंबर 94 मे कंसलटेंट और प्रबंधक की कार्य के पद पर पदस्थ हैं। मेरी व्यस्तता के कारण नौकर मोहित पिता जयकुमार जैन 29 साल निवासी बख्तावर राम नगर को अकाउंट की जिम्मेदारी दी गई थी। उसने वर्ष 2015 से अब तक 21 लाख का गबन किया है। जांच के बाद तिलक नगर पुलिस ने आरोपी मोहित जैन के खिलाफ धारा 408 और 420 का प्रकरण दर्ज किया है।
युवक के साथ धोखाधड़ी।
फरियादी ऋषि कुमार शर्मा की रिपोर्ट पर आरोपी राज दत्त पिता लालाराम शर्मा निवासी सुदामा नगर, अनिल पिता बाबूलाल शर्मा निवासी अन्नपूर्णा और नरेंद्र पिता नवरत्न जैन निवासी महावीर बाग कॉलोनी के खिलाफ धारा 420 467 468 471 120 बी का प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने फरियादी ऋषि कुमार शर्मा के सर्व सुविधा नगर बिचोली हप्सी के प्लाट के फर्जी कागजात बना लिए और उसपर मालिकी हक जताने लगे थे।
Related Posts
September 24, 2021 कोरोना का विस्फोट, महू सैन्य इलाके में 30 जवान पाए गए संक्रमित
इंदौर : लम्बे समय बाद कोरोना संक्रमण में फिर उछाल आया है, हालांकि ये उछाल जिले के […]
July 26, 2023 शौर्य स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर सीएम शिवराज ने कारगिल के शहीदों को अर्पित किए श्रद्धासुमन
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य और बलिदान का स्मरण किया।
इंदौर : मुख्यमंत्री […]
October 13, 2021 70 करोड़ के एमडी ड्रग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब 36 की हो चुकी है गिरफ्तारी
इंदौर :क्राइम ब्रांच इंदौर के 70 करोड़ की 70 किलो एमडी ड्रग के मामले में एक और आरोपी को […]
June 18, 2023 किसानों को बाजार में फसलों के ज्यादा दाम मिल रहे तो कांग्रेस को दर्द हो रहा है : मालू
वाम पथ पर गमन करती कांग्रेस।
इंदौर : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गोविन्द मालू ने बयान […]
August 10, 2021 मीडिया प्रीमियर लीग – 2021 का आगाज, पहले दिन खेले गए प्रारंभिक मुकाबले
इंदौर : हर पल खबरों के पीछे भागते मीडियाकर्मी मंगलवार को बैडमिंटन में हाथ आजमाते नजर […]
August 31, 2019 वरिष्ठ पत्रकार शशीन्द्र जलधारी के निधन से पत्रकारिता जगत में छाया शोक इंदौर : वरिष्ठ पत्रकार और इंदौर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष शशीन्द्र जलधारी का लंबी […]
July 19, 2020 ट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी के फ़ॉलोअर्स की तादाद 6 करोड़ हुई नई दिल्ली : ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा […]