इंदौर : श्री गुरूजी सेवा न्यास द्वारा संचालित ‘माधव सृष्टि’ चमेली देवी अग्रवाल मेडिकल सेंटर में डायलिसिस विभाग को एक साल पूरा हो गया है। इस उपलक्ष्य में आयोजित अनूठे कार्यक्रम में डायलिसिस मरीजों ने सेंटर के कर्मचारियों और प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों का सम्मान किया।
प्रकल्प संयोजक गोपाल गोयल ने बताया कि डायलिसिस केंद्र पर आनेवाले मरीजों और उनके परिजनों ने यह कार्यक्रम रखा था। इस दौरान प्रबन्ध समिति के साथ डायलिसिस केंद्र के प्रमुख किरण भावसार और स्टाफ के सदस्यों का शॉल,श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
मरीजों ने साझा किए अपने अनुभव।
कार्यक्रम में मरीजों ने अपने अनुभव भी साझा किए। उनका कहना था कि यहां हमेशा पारिवारिक माहौल में इलाज किया जाता है। कभी किसी तरह की परेशानी उन्हें नहीं आती। डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टॉफ का बर्ताव बेहद सहयोग भरा होता है। साफ- सफाई और क्वालिटी का पूरा ध्यान रखा जाता है।
प्रकल्प संयोजक गोपाल गोयल ने कहा कि माधव सृष्टि का हमेशा से यह प्रयास रहा है कि इस सेंटर में कहीं से भी अस्पताल वाली फिलिंग न आए। मरीजों की सेवा यहां समर्पण भाव से की जाती है।
इस अवसर पर प्रकल्प संचालन समिति के मनीषी श्रीवास्तव, सीए अभय शर्मा, संदीप जमींदार, अक्षय गुप्ता, डॉ. श्रद्धा गोस्वामी, डॉ. सविता चौधरी और डॉ. रत्नेश खरे सहित डायलिसिस केंद्र के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
Related Posts
March 21, 2025 सहज व सरल होने के साथ संवेदनशील भी हैं मुख्यमंत्री डॉ.यादव
इंदौर (सुमित मिश्रा) : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जितने सहज और सरल हैं, उतने ही […]
March 21, 2020 ब्राजील के दम्पत्ति को एहतियात के बतौर निगरानी में रखा गया इंदौर : कोरोना के खतरे ने हर किसी को सतर्क कर दिया है। विदेशियों और विदेश से लौटने वालों […]
October 10, 2021 पालदा स्थित अग्रवाल अग्रवाल गृह उद्योग पर छापा, 12 लाख रुपए मूल्य के मिलावटी खाद्य पदार्थ किए जब्त
इंदौर : नवरात्रि में उपवास में काम आने वाले खाद्य पदार्थों में अमानक पदार्थों की मिलावट […]
May 5, 2024 कांग्रेस का आरोप बीजेपी की प्रदर्शनकारी महिलाओं ने प्रभु श्रीराम का किया अपमान
इंदौर : मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संभागीय प्रवक्ता सन्नी राजपाल ने प्रदेश कांग्रेस […]
January 20, 2024 शर्मनाक है हद दर्जे की लापरवाही में भी नंबर वन की तिरपाल ओढ़े रहना..!
🔹कीर्ति राणा 🔹
सोए हुए को तो जगाया जा सकता है, लेकिन जो सोने का नाटक कर रहा हो, उसे […]
September 3, 2023 भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी मप्र, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जोगिंदर सिंह ने किया ऐलान।
इंदौर : आगामी विधानसभा […]
September 7, 2019 सरकार के कामकाज में मेरा कोई हस्तक्षेप नहीं- दिग्विजय सिंह इंदौर : अपने लेटर बम से सत्ता और संगठन में भूचाल लाने वाले पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह […]