पन्ना : मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में दो नकाबपोश लुटेरों ने
भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम को देर रात डायनामाइट से उड़ाकर लाखों रूपये लूट लिए।
गार्ड को बंधक बनाकर डायनामाइट से उड़ाया एटीएम।
लूट का यह सनसनीखेज मामला जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार का है। 18 – 19 जुलाई की दरम्यानी रात दो नकाबपोश बदमाश पल्सर मोटर साइकिल से
सिमरिया बाजार स्थित एटीएम में पहुंचे और गार्ड को कट्टे की नोक पर बन्दी बना लिया। लुटेरों ने बेखौफ अंदाज में डायनामाइट लगाकर एटीएम में ब्लास्ट किया और रुपये लूटकर फरार हो गए। एटीएम से कितने रुपयों की लूट हुई है, अभी अधिकृत रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई।लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि लूट लाखों में हुई है।पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल सिमरिया पहुँच गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ अज्ञात लुटेरों की सरगर्मी के साथ तलाश की जा रही है।
Related Posts
September 14, 2022 बोरे में मिली लाश की गुत्थी सुलझी, पत्नी और भांजे ने मिलकर की थी हत्या
थाना एरोड्रम क्षेत्र के स्कीम नं 155 स्थित आईडीए मल्टी के पास अज्ञात व्यक्ति के अंधे […]
July 13, 2024 इंदौर में नाइट कल्चर पर तत्काल प्रभाव से लगाया गया प्रतिबंध
बीआरटीएस पर 24 घंटे दुकानें, व्यवसायिक संस्थान खुले रखने संबंधी पूर्व के आदेश को […]
October 10, 2022 11 अक्टूबर को पूरा मप्र होगा शिवमय, घर – घर जलेंगे दीप
इंदौर : पूरा मध्यप्रदेश 11 अक्टूबर को शिवमय होने जा रहा है। अवसर है प्रधानमंत्री […]
March 20, 2017 अब एक हुए आइडिया और वोडाफोन, बनेंगे देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी नई दिल्ली।टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो के आने के बाद कंपनियों के बीच ग्राहकों को […]
October 3, 2019 विदेशों से आए बच्चे भी बापू के बारे में रखते हैं खासी जानकारी इंदौर : एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में विश्व में शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित […]
August 4, 2022 कुरियर का सामान चोरी कर बाजार में बेचने का प्रयास कर रहा आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : DTDC कुरियर में से समान चोरी करने वाला आरोपी, क्राइम ब्राँच इन्दौर की पकड़ में […]
September 23, 2020 रबाडा ने किया किंग्स इलेवन पंजाब का कबाड़ा 🎾 नरेंद्र भाले 🎾
मोहम्मद शमी की लाजवाब शुरुआत। गेंद न केवल उछाल ले रही थी बल्कि हरकत […]