नई दिल्ली : देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। कोरोना वायरस की पहली स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग अब निर्णायक दौर में है। उन्होंने कहा है कि पिछले कई महीनों से कोरोना वैक्सीन के विकास के लिए जारी प्रयास के सकारात्मक परिणाम मिलने लगे हैं। डॉक्टर हर्षवर्धन ने दावा किया है कि हम जल्द ही इस महामारी पर पूरी तरह विजय प्राप्त कर लेंगे।
प्री क्लीनिकल स्टेज में सफल रहा परीक्षण।
आपको बता दें कि फॉर्मास्यूटिकल कंपनी भारत बॉयोटेक और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने इस वैक्सीन को विकसित किया है। यह वैक्सीन प्रीक्लीनिकल स्टडी का स्टेज सफलतापूर्वक पार कर चुकी है।
देश में कोरोना संक्रमितों की तादाद 10 लाख के पार पहुंच चुकी है। 9 लाख से 10 लाख संक्रमितों के आंकड़े तक पहुंचने में कोरोना को महज तीन दिन लगे। पिछले दो-तीन दिन से हर रोज सामने आ रहे नए मरीजों की तादाद 35 हजार के आसपास है, ऐसे में कोरोना वैक्सीन का इंतजार सभी बेसब्री के साथ कर रहे हैं।
Related Posts
December 8, 2024 13 जनवरी को मनाई जाएगी मां शाकंभरी देवी का रजत जयंती महोत्सव
इंदौर : आम लोगों को साग-सब्जी, फल-फूल उपलब्ध कराने वाली मां शाकम्भरी देवी सकराय माताजी […]
March 4, 2023 खाकी के संग बिखरे जनजातीय लोक संस्कृति के रंग
इंदौर : इंफोसिस फाउंडेशन और भारतीय विद्या भवन बंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में जनजातीय […]
March 23, 2017 दिनदहाड़े हुआ युवक का अपहरण, भोपाल पुलिस ने पूरे शहर में की घेराबंदी,लड़का राजगढ़ जिले के कुरावर से बरामद
भोपाल। शहर […]
June 30, 2023 अग्रिम कर जमा करने का 30 जून को अंतिम मौका
शुक्रवार को देर तक खुले रहेंगे कैश काउंटर।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगम […]
April 3, 2021 पीली गैंग की खुलेआम गुंडागर्दी, प्रेस की आजादी पर किया हमला, अखबार के दफ्तर में घुसकर की तोड़फोड़
इंदौर : पीली गैंग की इतनी बेख़ौफ़ और उद्दंड हो गई है कि अब वह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ […]
September 30, 2020 रक्षा लेखा विभाग दिवस पर डॉ. रीना की काव्य रचना
“रक्षा लेखा विभाग दिवस”
"विभिन्न विभागों की श्रृंखला में कार्यरत एक पुरातन और […]
April 9, 2023 निलंबित जेल अधीक्षक के लॉकर ने उगली करोड़ों की सोना – चांदी
अचल संपत्तियों के दस्तावेज और लाखों रुपए नकद जमा की रसीद भी मिली।
उज्जैन : केंद्रीय […]