संभागायुक्त और लोकायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपे ज्ञापन।
इंदौर : नगर निगम में हुए फर्जी बिल घोटाले की उच्चस्तरीय (सीबीआई) जांच की मांग को लेकर शहर कांग्रेस ने संभागायुक्त व लोकायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में लिए गए इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए निगम पर काबिज बीजेपी को इस घोटाले का जिम्मेदार ठहराया। उनका आरोप था कि बीजेपी नेताओं का फर्जी बिल घोटाले को पूरा संरक्षण है।
संभागायुक्त को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन के जरिए फर्जी बिल घोटाले सहित बीजेपी शासित निगम परिषद के बीते 20 साल के कार्यकाल में हुए तमाम घोटालों की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की गई। इसी आशय का ज्ञापन लोकायुक्त कार्यालय में भी सौंपा गया।
प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपनेवालों में पूर्व विधायक अश्विन जोशी, दीपू यादव, शेख अलीम, राजेश चौकसे, गिरधर नागर, अनवर दस्तक, विनीतिका यादव, श्यामसुंदर यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिला मिमरोट और अन्य नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।
Related Posts
March 22, 2021 साढ़े तीन सौ के पार हुए कोरोना संक्रमित मामले, 8 फ़ीसदी रहा ग्रोथ रेट
इंदौर : लॉकडाउन के बाद भी रविवार को कोरोना संक्रमण के मामले साढ़े तीन सौ का आंकड़ा पार कर […]
February 1, 2025 राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा के तहत इंदौर पहुंचा पूर्वांचल के युवाओं का दल
एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत, इंदौर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक विरासत से कराया […]
December 30, 2019 महान कवि और साहित्यकार भी थे वीर सावरकर- धनश्री लेले इंदौर : स्वातंत्र्यवीर सावरकर के प्रखर राष्ट्रवाद,मातृभूमि के प्रति उनके अनन्य […]
June 2, 2023 ओडिशा के बालासोर में भीषण ट्रेन हादसा, 50 यात्रियों की मौत, 350 घायल
मालगाड़ी से टकराई कोरोमंडल एक्सप्रेस, 10 से अधिक डिब्बे पटरी से उतरे।
रेल मंत्रालय […]
January 15, 2023 महापौर के मित्र संक्रांति महोत्सव में लाखों लोगों ने की शिरकत
कैलाश विजयवर्गीय सहित कई राजनेताओं ने उठाया पारम्परिक खेलों का आनंद।
रंग बिरंगी […]
November 21, 2022 नजूल की एनओसी मिलते ही वैध हो जाएगा तुलसी नगर – विधायक हार्डिया
वार्ड 36-37 रहवासी महासंघ द्वारा निपानिया में शीघ्र नया पुलिस थाना खोलने की […]
September 3, 2020 बलवा और हत्या के पांच आरोपियों को अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा इंदौर : बलवा एवं हत्या के पांच आरोपियों को न्यायालय ने सश्रम आजीवन कारावास और अर्थदंड […]