गीता भवन में 11 विद्वानों ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक
Last Updated: July 27, 2020 " 07:39 am"
इन्दौर : मनोरमागंज स्थित गीता भवन में श्रावण के चौथे सोमवार के उपलक्ष्य में आचार्य पं. कल्याणदत्त शास्त्री के निर्देशन में 11 विद्वानों द्वारा सामूहिक रूद्राभिषेक अनुष्ठान किया गया। गीता भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष गोपालदास मित्तल, मंत्री राम ऐरन, सत्संग समिति के संयोजक रामविलास राठी ने बताया कि इसके पूर्व सुबह उज्जैन के उपनिषद आश्रम के वेदांत दर्शनाचार्य स्वामी वीतरागानंद महाराज ने शिव पुराण कथा पर अपने प्रवचनों की अमृत वर्षा की। स्वामी वीतरागानंद आज संध्या को 5.30 से 6.30 बजे तक ब्रम्हसूत्र पर भी प्रवचन देते हैं। दोनों समय हो रहे प्रवचनों का सीधा प्रसारण महाराजश्री की फेसबुक एवं आस्था चैनल पर किया जा रहा है। श्रावण सोमवार को लेकर गीता भवन परिसर स्थित सभी देवालयों का मनोहारी श्रृंगार भी किया गया है। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार फिलहाल भक्तों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा हुआ है। सत्संग सभागृह में गीता भवन के न्यासी मंडल एवं सत्संग समिति के सदस्यों हेतु सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए बैठक व्यवस्था की गई है।