इन्दौर : मनोरमागंज स्थित गीता भवन में श्रावण के चौथे सोमवार के उपलक्ष्य में आचार्य पं. कल्याणदत्त शास्त्री के निर्देशन में 11 विद्वानों द्वारा सामूहिक रूद्राभिषेक अनुष्ठान किया गया। गीता भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष गोपालदास मित्तल, मंत्री राम ऐरन, सत्संग समिति के संयोजक रामविलास राठी ने बताया कि इसके पूर्व सुबह उज्जैन के उपनिषद आश्रम के वेदांत दर्शनाचार्य स्वामी वीतरागानंद महाराज ने शिव पुराण कथा पर अपने प्रवचनों की अमृत वर्षा की। स्वामी वीतरागानंद आज संध्या को 5.30 से 6.30 बजे तक ब्रम्हसूत्र पर भी प्रवचन देते हैं। दोनों समय हो रहे प्रवचनों का सीधा प्रसारण महाराजश्री की फेसबुक एवं आस्था चैनल पर किया जा रहा है। श्रावण सोमवार को लेकर गीता भवन परिसर स्थित सभी देवालयों का मनोहारी श्रृंगार भी किया गया है। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार फिलहाल भक्तों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा हुआ है। सत्संग सभागृह में गीता भवन के न्यासी मंडल एवं सत्संग समिति के सदस्यों हेतु सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए बैठक व्यवस्था की गई है।
Related Posts
October 26, 2023 जो सनातन को समाप्त करने की बात करते हैं, हम उनकी भावनाओं को समाप्त कर देंगे
सनातन हमारे देश की पहचान है,
दशहरा मिलन समारोह में मीडिया से चर्चा में बोले कैलाश […]
March 22, 2021 एक साल पूरा होने पर बीजेपी ने गिनाई शिवराज सरकार की उपलब्धियां
इंदौर : पिछले वर्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया के पाला बदलने पर कमलनाथ सरकार के धराशायी होने […]
May 9, 2021 रेलवे के ऑक्सीजन युक्त 1280 बेड के कोचेस का उपयोग नहीं कर रहा जिला प्रशासन..!
इंदौर: एक ओर तो प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नए- नए […]
January 24, 2023 जनसुनवाई में कई जरूरतमंद दिव्यांग जनों को मिली जरूरी मदद
इंदौर : प्रति मंगलवार की तरह इस मंगलवार भी कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई संपन्न हुई। यह […]
September 23, 2021 घी के गोदाम पर क्राइम ब्रांच व खाद्य विभाग का छापा, लाखों रुपए कीमत का अमानक घी बरामद
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा नकली/अमानक घी के गोडउन(डिपो) पर छापामार कार्रवाई की […]
August 12, 2023 पढ़ाई के साथ अन्य क्षेत्रों में भी हासिल करें उकृष्टता
असफलता को बनाएं सफलता की सीढ़ी
पीआईएमआर में न्वप्रवेशित छात्रों के दीक्षारंभ समारोह […]
April 23, 2021 मोबाइल लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, खरीददार को भी लिया गिरफ्त में
इंदौर : मोबाइल लूट की वारदात करनेवाले दो बदमाशों को एमआईजी पुलिस ने गिरफ्तार किया […]