इंदौर : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जेपी मूलचंदानी ने प्रशासन से आग्रह किया है कि रक्षाबंधन पर्व पर कोविड 19 की ड्यूटी में लगी शासकीय महिला कर्मचारी, डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ व आंगनवाड़ी महिला बहनों को ड्यूटी से छूट दी जाए या इनकी ड्यूटी शेड्यूल वॉइज की जाए जिससे भाई बहनों का यह पवित्र त्यौहार वे भी मना पाए। मूलचंदानी ने यह बात सुझाव के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण मुरारी मोघे से भी कही है। जिस पर उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर छूट दिलवाने के भरोसा दिलाया है।
कोरोना संक्रमण के चलते इस बार त्योहारों की रंगत फीकी पड़ी हुई है। अन्य शहरों में रहने वाली बहनें आवागमन( लोक परिवहन) के साधन बन्द होने से वैसे ही भाइयों की कलाई पर राखी सजाने नहीं पहुंच पा रही हैं। ऐसे में ये जरूरी है कि कम से कम एक ही शहर में रहने वाले भाई- बहन, पवित्र स्नेह बन्धन के प्रतीक इस पर्व को उत्साह के साथ मना सकें। इसके चलते तमाम बहनों को रक्षाबन्धन के पर्व पर छुट्टी मिलनी चाहिए। ये उनका अधिकार है।
Related Posts
September 7, 2021 इम्युनिटी बढाने के लिए संतुलित आहार व नियमित एक्सरसाइज जरूरी- श्रीमती खुराना
इंदौर। वैश्विक महामारी कोविड-19 की पहली और दूसरी लहर ने कई लोगों को प्रभावित किया है और […]
November 25, 2021 इंदौर की महिला मैकेनिक्स को केंद्रीय मंत्री आठवले ने किया सम्मानित
इन्दौर : समान सोसायटी द्वारा प्रशिक्षित पांच महिला मैकेनिक्स को 23 नवंबर को नईदिल्ली […]
December 20, 2022 चुनाव मोड़ में बीजेपी, मीडिया विभाग की संपन्न हुई बैठक
आगामी 24 दिसंबर को महावीर बाग में होगा संभागीय स्तर का मीडिया प्रशिक्षण वर्ग।
इंदौर […]
June 19, 2019 बिजली कटौती के विरोध में राहुल, कमलनाथ को भेजी लालटेन इंदौर: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बिजली कटौती के विरोध में इंदौर के जी.पी.ओ.पोस्ट आफिस […]
October 14, 2019 ‘मेग्नीफिसेन्ट समिट’ सरकारी पैसों पर मनाया जा रहा जश्न- कैलाशजी इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि सीएम कमलनाथ जश्न के […]
August 31, 2019 पीपल्याहाना तालाब की जमीन पर जिला कोर्ट ले जाने का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट इंदौर : जिला कोर्ट के स्थानांतरण का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। पीपल्याहाना तालाब […]
September 15, 2022 यंग थिंकर्स की संगोष्ठी 27 – 28 अक्टूबर को, देश – विदेश के युवा करेंगे शिरकत
इंदौर : युवाओं में बौद्धिक विचार - विमर्श को बढ़ावा देने के लिए गठित संस्था यंग थिंकर्स […]