इंदौर : श्रावण सोमवार और श्रावणी पूर्णिमा के दुर्लभ संयोग के अवसर पर नवलखा स्थित मनकामेश्वर कांटाफोड़ शिव मंदिर में भस्मारती, पूजा और अनुष्ठान का आयोजन किया गया। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी भस्मारती और अन्य अनुष्ठानों में भाग लिया। कांटाफोड़ मंदिर में प्रतिवर्ष श्रावणी पूर्णिमा पर महाकाल मंदिर की तर्ज पर भस्मारती का आयोजन किया जाता है। विजयवर्गीय ने आरती के साथ शिवालय के तमाम मंदिरों में पूजा- अर्चना की और देश व प्रदेश को कोरोना संक्रमण से मुक्ति दिलाने और सुख, शांति व समृद्धि की ओर ले जाने की प्रार्थना की। विजयवर्गीय के साथ मन्दिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों विष्णु बिंदल, बीके गोयल, अजय खंडेलवाल, अमित गुप्ता और राजकुमार अग्रवाल सहित अन्य भक्तों ने भी आरती, पूजा व अन्य अनुष्ठानों में शिरकत की।
Related Posts
March 16, 2021 इंदौर सहित प्रदेश के चारों बड़े शहरों में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बन्द रहेंगे व्यावसायिक प्रतिष्ठान
भोपाल : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। […]
January 9, 2023 हॉल में प्रवेश नहीं मिलने से भड़के प्रवासी भारतीय, अतिथि देवो भव पर उठाए सवाल
लंदन के डिप्टी मेयर को भी अंदर जाने से रोका।
इंदौर : जो प्रवासी भारतीय लाखों रुपए […]
August 3, 2020 खजराना गणेश को बांधी गई अष्टधातु से निर्मित राखी इंदौर : कोरोना संक्रमण के बीच सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य नियमों का पालन करते हुए […]
January 31, 2021 नगरीय निकाय चुनाव में पहले से अधिक सीटें जीतने पर फोकस करें बीजेपी नेता व कार्यकर्ता-मुरलीधर राव
इंदौर : खजराना गणेश मंदिर से भाजपा कार्यालय पहुंचे प्रदेश प्रभारी राव ने सांसद, विधायक, […]
October 31, 2022 मन की बात के साथ पेश किए गए मन के गीत
इदौर : मप्र मराठी साहित्य सम्मेलन के तीसरे और अंतिम दिन मन की बात गीत - संगीत के साथ […]
June 3, 2022 ऑनलाइन कंपनियों ने भी बढ़ाया ऑटो रिक्शा का किराया
इंदौर :ओला,उबर ,जुगनू ,मैक्समो रेपीडो जैसी ऑनलाइन कंपनियों का सफर भी महंगा हो गया […]
August 19, 2022 बीजेपी आज जिस मुकाम पर है, उसके पीछे कुशभाऊ जैसे समर्पित लोगों का परिश्रम है – विजयवर्गीय
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पितृ पुरूष स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा पर […]