श्री व्यंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में हजारों भक्तों की मौजूदगी में संपन्न हुआ अन्नकूट महोत्सव

  
Last Updated:  November 2, 2022 " 10:24 pm"

फूल बंगले में हुए प्रभु वैंकटेश के हुए मनोहारी श्रृंगार दर्शन।

अपरस में सिद्ध की गई अनकुट भोग सामग्री का प्रभु वेंकटेश और हजारों भक्तों ने लिया रसास्वादन।

इंदौर : आवला नवमी के पावन पर्व पर बुधवार 2 नवंबर को  श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में अन्नकूट महोत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान प्रभू वेंकटेश भगवती महालक्ष्मी व रामानुज स्वामी को 56 भोग अर्पित किए गए। राजाधिराज स्वरूप में प्रभु वेंकटेश ने अपरस में सिद्ध 56 भोग ग्रहण किए। इस अवसर पर ठाकुरजी के निज मंदिर को पुष्पों से सजाया गया था।

गोविंदा – गोविंदा के जयघोष के साथ की गई प्रभु वेंकटेश की महाआरती

बुधवार शाम ठीक 5.30 बजे घंटे घड़ियाल के मध्य शहनाई वादन के साथ पट खुले। गोविंदा गोविन्दा का जयघोष होने लगा प्रभु  वेंकटेश की महाआरती अनंत श्री विभूषित श्रीमदजगद्गुरु रामानुजाचार्य नागोरिया पिठाधिपति स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य जी महाराज ने की। विद्यार्थियों और पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्तोत्र पाठ भी किया गया।

56 भोग अर्पित किए गए।

मीडिया समन्वयक पंकज तोतला ने बताया कि प्रभु वेंकटेश को कई प्रकार के भोग लगाए गए थे। माखन, मिश्री, लड्डू से भरा थाल रबड़ी, मालपुआ,चमचम, मोहन भोग,लाडू,खोपरा पाक,चक्की, मोती चूर का कलश,मोती पाक, जलेबी,सीताफल रबड़ी,मलाई बर्फी,रजवाड़ी,व अन्य प्रकार की मिठाइयों के साथ ,नमकीन में पालक सेव,टमाटर सेव, पपड़ी,सुखी ग्वारफली,पापड़,विभिन प्रकार के नमकीन और मिष्ठान्न के साथ ही नमकीन ,डॉयफ्रूट,टॉफियों ,लोग,विभिन प्रकार के फल,सभी प्रकार की सुगन्धित,मुख वास के साथ ही सर्व भक्तों की प्रिय रामभाजी जिसमे अनेक प्रकार की सब्जियों को मिलाया जाता है ,पूड़ी ,खिराण चकी, रायता,छोले की सब्जी, केर सांगरी की सब्जी, लोंजी, सेव का भोग भी लगाया गया।

पुष्प बंगले में किए प्रभु वेंकटेश के दर्शन।

इस अवसर पर देवस्थान में मनोहारी पुष्प बंगले में प्रभु वैंकटेश के दिव्य दर्शन हजारों भक्तों ने किए। साथ ही गुलाब,जूही,मोगरा,कुंद, रजनीगंधा के पुष्पों से रंगोली का निर्माण भी किया गया।

हजारों भक्तों ने प्रभु की दिव्य प्रसादी का लाभ लिया।

मंदिर के केम्पस में भोजन प्रसादी की शाही व्यवस्था की गई थी। इस व्यवस्था को 300 कार्यकर्ता संभाल रहे थे। हजारों भक्तों ने प्रभु वेंकटेश के दिव्य स्वरूप का दर्शनलाभ लेने के बाद महाप्रसादी ग्रहण की।

इस मौके पर स्वामीजी महाराज ने वार्षिक पत्रिका का अवलोकन कर भक्तों को वितरित की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से रवीन्द्र धुत,नितिन तोतला ,पंकज तोतला,  पवन व्यास, रमेश चितलांगया,रवि सिंगी, बालकिशन सिंगी,नीलेश तोतला, हर्ष पसारी,गोविन्द झवर,अर्पित माहेश्वरी ।पदमेश मूंदड़ा,सुनील राठी आदि मौजूद थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *