5 से 12 अप्रैल तक आयोजित होगा आवासीय मेला।
फ्लैट देखने के साथ मौके पर ही आवेदन प्रपत्र भर सकेंगे इच्छुक व्यक्ति।
इन्दौर : विकास प्राधिकरण द्वारा योजना क्रमांक 155 में पुनः 7 दिवसीय आवास मेले का आयोजन 5 अप्रैल से किया जा रहा है। मेले में विभिन्न श्रेणी के आवासीय प्रकोष्ठ जिनमें 2-आर.के. फ्लैट (मूल्य रू 9.74 से 9.86 लाख तक) 1-बी.एच.के. फ्लैट (मूल्य रू. 15.35 से 15.81 लाख तक) 2-बी.एच.के. फ्लैट (मूल्य रू 20.09 से 21.01 लाख तक) व्ययन हेतु उपलब्ध है।
प्राधिकरणअध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा ने बताया कि योजना में फ्लैट लेने की अंतिम तारीख 11.04.2023 है। बडी संख्या में लोग प्राधिकरण कार्यालय में आकर अपनी पसंद अनुसार फ्लेट लेने में रुचि दिखा रहे हैं। योजना में मिल रहे प्रतिसाद और जनसुविधा की दृष्टि से यह निर्णय लिया गया कि दिनांक 05.04.2023 से 11.04.2023 तक योजना क्रमांक 155 में पुनः आवास मेला लगाया जा रहा है। प्राधिकरण के कर्मचारी/अधिकारी मौके पर उपस्थित रह कर फ्लैट चाहने वाले व्यक्तियों को आवेदन प्रपत्र भरने में मदद करेंगे। वित्तीय मदद प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न बैंको के प्रतिनिधि भी वहां मौजूद रहेंगे।
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालिक अधिकारी आर.पी. अहिरवार ने बताया कि प्राप्त आवेदनों को दिनांक 12.04.2023 को खोला जाएगा। 17.04.2023, सोमवार को प्राप्त आवेदनों की लॉटरी निकाली जाकर आवंटन सुनिश्चित किया जाएगा।
Related Posts
September 12, 2021 कलाकार बिरादरी ने किया जयंत भिसे का आत्मीय सम्मान
इंदौर : उस्ताद अल्लाउद्दीन खां संगीत व कला अकादमी, मप्र का निदेशक नियुक्त किए जाने पर […]
December 2, 2023 मप्र के एग्जिट पोल में पिछड़ते देख कांग्रेस में आया भूचाल
संबंधित चैनलों और सर्वे एजेंसियों के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी पर उतरे कांग्रेस […]
November 3, 2021 बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी शिवमहापुराण कथा, समापन अवसर पर अतिथियों ने रखे विचार
इंदौर। केंद्रीय जेल में शिवमहापुराण कथा का समापन विधायक रमेश मेंदोला और आकाश विजयवर्गीय […]
July 31, 2017 शाह के नेतृत्व में चल रहा बीजेपी का स्वर्णिम दौर नई दिल्ली।इस साल के शुरुआती महीने से अमित शाह का जलवा ऐसा चमका कि लगातार रिकॉर्ड पर […]
June 23, 2023 प्रेस्टीज मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट ने फ्रेंच भाषा में शुरू किया स्पेशल समर कोर्स
इंदौर:मध्य प्रदेश के अग्रणी प्रबंधन शैक्षणिक संस्थान, प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ […]
July 22, 2023 बीजेपी कार्यालयों को आम लोग अपना समझे इस बात का प्रयास करें : नड्डा
बीजेपी प्रदेश कार्यालय संचालन समितियों के सदस्यों की बैठक नई दिल्ली में आहूत।
इंदौर […]
December 30, 2024 भारतीय सेना को निपुण बनाने में रक्षा प्रशिक्षण संस्धानों की है अहम् भूमिका : राजनाथ सिंह
इंदौर : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैन्य कर्मियों को सैन्य रणनीतियों और युद्ध कौशल में […]