इंदौर : अखिल भारतीय ब्रम्ह समागम कल्याण समिति की पदाधिकारी जया तिवारी की अगुवाई में हरियाली अमावस्या पर पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उषा नगर के शिव मंदिर प्रांगण में रखे गए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल थे। उन्होंने अन्य अतिथियों के साथ मन्दिर परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया।
सोमवती अमावस्या का श्रावण में आना दुर्लभ संयोग।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि 20 वर्षो बाद सोमवती अमावस्या का श्रावण माह में आना दुर्लभ संयोग है उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित किए बिना जल संचयन की बात करना बेमानी होगी। बाकलीवाल ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए हम सभी को पौधे लगाने चाहिए,जिससे धरा को सुरक्षित किया जा सके,उन्होंने कहा कि वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती,ऐसे में जरूरी है कि हम सभी अधिक से अधिक पौधे लगाएं।
कार्यक्रम में भंवर शर्मा,सरिता काले,सुनीता शर्मा,सपना दुबे,कल्पना पांडे,रेणु पाटिल,सुनीता शिंदे,धर्मेंद्र गेंदर आदि मौजूद रहे।
Related Posts
April 10, 2022 राजेंद्रनगर में आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया श्रीराम जन्मोत्सव
इंदौर : राजेन्द्र नगर स्थित श्रीराम मंदिर में रविवार को राम नवमी का उत्सव उत्साह, […]
September 19, 2020 कोरोना के एक ही दिन में 4 सौ से अधिक मामले, कुल संक्रमित 19 हजार के पार इंदौर : कोरोना का संक्रमण नित नए रिकॉर्ड बना रहा है। शुक्रवार को इंदौर में अब तक के सबसे […]
October 6, 2019 विदेशी स्टूडेंट्स ने निहारा महेश्वर का वैभव इंदौर : लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के महेश्वर स्थित किले की ख्याति फिल्मों के जरिए […]
June 16, 2020 12 बिंदुओं पर सर्वे के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण इंदौर : संभागायुक्त डॉक्टर पवन शर्मा के निर्देशानुसार इंदौर ज़िले में सर्वे कार्य पुन: […]
April 1, 2024 पश्चिम एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला का पर्स उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार
जीआरपी मेघनगर ने पर्स में रखे जेवरात और मोबाइल सहित साढ़े चार लाख रुपए से अधिक का माल […]
February 18, 2024 मोबाइल पर मैसेज कर लाखों रुपए की फिरौती मांगने वाला बदमाश पकड़ाया
नौकरी छूटने के बाद कर्ज चुकाने के लिए फैक्ट्री मालिक से मांगी थी फिरौती।
फिरौती नहीं […]
April 5, 2024 प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान के सांस्कृतिक उत्सव ‘मंथन’ का रंगारंग आगाज
पाठ्यपुस्तकों से परे शिक्षा संपूर्णव्यक्तित्व का पोषण करती है : डॉ. डेविश जैन ।
गीत, […]