अभिषेक, शिव महिमा स्तोत्र, लक्ष्यार्चन आराधना सहित संपन्न हुए विभिन्न अनुष्ठान।
इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित श्री विद्याधाम परिसर में चल रहे नौ दिवसीय शिव नवरात्रि महोत्सव में शनिवार सुबह अभिषेकात्मक संग्रहमख महारूद्र महायाग, संध्या को सामूहिक शिव महिमा स्त्रोत और लक्ष्यार्चन आराधना में सैक़ड़ों भक्तों ने भाग लिया। महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सान्निध्य में संध्या को महाआरती के बाद चारों प्रहर विशेष आराधना का क्रम शुरू हुआ, जो रविवार सुबह 6 बजे तक चलेगा।
आश्रम परिवार के पं. दिनेश शर्मा, यदुनंदन माहेश्वरी, राजेन्द्र महाजन ने बताया कि रूद्राभिषेक में 31 विद्वानों ने भाग लिया। सुबह भगवान भवानी शंकर का विशेष श्रृंगार दर्शन, गोदुग्ध से अखंड अभिषेक एवं महाआरती के अनुष्ठानों में भक्तों की भारी मौजूदगी बनी रही। संध्या को सामूहिक शिव महिम्न स्त्रोत, लक्ष्यार्चन आराधना तथा शिव उपासना महामंत्र के नियमित अनुष्ठानों में भी सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। चारों प्रहर पूजा में भगवान का आम, अंगूर, अनार, संतरा, गन्ना, पान एवं अन्य फलों के रस से रूद्राभिषेक किया गया।
Related Posts
June 7, 2021 2 फ़ीसदी पर अटकी कोरोना संक्रमण दर, मरीजों की संख्या में लगातार हो रही कमीं
इंदौर : बीते तीन दिनों से कोरोना संक्रमण की दर 2 प्रतिशत के आसपास बनी हुई है। इंदौर […]
May 4, 2023 14 मई तक बीजेपी चलाएगी बूथ विजय संकल्प अभियान
अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय पर बैठक संपन्न ।
इंदौर : प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार […]
October 21, 2022 देपालपुर के खेड़ापति हनुमान मंदिर की जमीन के मामले में प्रशासन को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत
इंदौर : सुप्रीम कोर्ट ने मप्र शासन-प्रशासन को सरकारी जमीनों के मामलेे में बड़ी राहत दी […]
July 25, 2023 आपसी सौहार्द्र, एकता और शांति के साथ मनाएं जाएंगे आगामी त्योहार
आयोजकों के वॉलेंटियर भी व्यवस्था में बनेंगे सहभागी।
शांति समिति की बैठक […]
April 6, 2021 बीजेपी नेताओं ने किया मास्क वितरण, लोगों से खानपान की सामग्री घर ले जाकर खाने का किया आग्रह
इंदौर : शहर में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए बीजेपी नेता अलग- अलग […]
October 17, 2020 पिछली कमलनाथ सरकार ने गरीबों को छत से रखा वंचित, केवल आइफा की चिंता की- शर्मा
सांवेर के विकास का संकल्प पत्र बीजेपी ने किया जारी।
इंदौर : बीजेपी कार्यालय बेस्ट […]
February 26, 2021 8 दिन बाद सौ के नीचे आया संक्रमितों का आंकड़ा, ग्रोथ रेट भी 5 फीसदी हुआ कम..!
इंदौर : लगातार 8 दिनों तक सौ के पार छलांग लगाने के बाद गुरुवार को कोरोना संक्रमण के […]