मुंबई। शिवसेना के वरिष्ठ नेता प्रधानाचार्य रह चुके विश्वनाथ पी. महादेश्वर को बुधवार को देश के सबसे अधिक बजट वाले नगर निमग बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) का मेयर चुन लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 56 वर्षीय महादेश्वर बांद्रा वार्ड से तीन बार बीएमसी के पार्षद चुने जा चुके हैं। महादेश्वर की नियुक्ति के साथ ही शिवसेना ने लगातार पांचवीं बार बीएमसी मेयर पद पर कब्जा बरकरार रखा है।
राजे संभाजी विद्यालय और सांताक्रूज (पूर्वी) में स्थित जूनियर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य महादेश्वर को मेयर पद के चुनाव में आसान जीत हासिल हुई, क्योंकि शिवसेना की राज्य सरकार में घटक दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उनके पक्ष में मतदान किया। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के सात पार्षदों ने मतदान नहीं किया।
मतदान के दौरान पूर्व मेयर स्नेहल आंबेकर, नगर निगम आयुक्त अजय मेहता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी और नेता उपस्थित थे। मेयर पद के लिए होने वाले चुनाव से चार दिन पहले बीएमसी चुनाव में मात्र दो सीट के अंतर से दूसरे स्थान पर रही भाजपा ने खुद को चुनाव से अलग कर लिया था। भाजपा ने कहा है कि वह बीएमसी में किसी भी तरह का पद नहीं लेगी।
Related Posts
April 30, 2021 रद्द नहीं होगा आईपीएल, बीसीसीआई ने बायो बबल के नियमों को और कड़ा किया
इंदौर : देश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने […]
April 21, 2022 भारतोय कैलेंडर बनाने के लिए उज्जैन में विशेषज्ञ 22-23 अप्रैल को करेंगे विचार- मंथन
पंचागों की प्रदर्शनी भी लगेगी।
परशुराम महासभा ने किया सरकारी की पहल का […]
April 15, 2022 खरगौन हिंसा में घायल शिवम से मिले रणदिवे, स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी
इंदौर : भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे शुक्रवार को खरगोन दंगे में घायल शिवम से मिलने एवं […]
June 2, 2024 देशभक्ति का जज्बा जगाने में सबसे आगे रहते थे स्व. बलविंदर सिंह
इंदौर : पेशे से ट्रांसपोर्ट व्यवसायी बलविंदर सिंह छाबड़ा फौज में जाना चाहते थे। किसी […]
August 13, 2023 महू में आबकारी विभाग की दबिश, हजारों रुपए मूल्य की हाथ भट्टी की अवैध शराब जब्त।
एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
इंदौर : आबकारी विभाग ने महू के एक गांव में […]
June 5, 2022 12 जजों की विभिन्न हाइकोर्ट में नियुक्ति को लेकर केंद्र ने जारी किया आदेश
नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने देश के 7 हाईकोर्ट में 12 जजों की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी […]
July 15, 2019 परंपराओं पर सवाल खड़े करता नाटक सोयरे सकळ का प्रभावी मंचन इंदौर: परंपराएं हमारे समाज का सैकड़ों सालों से हिस्सा रही हैं। हर समाज और घर- परिवार से […]