इंदौर : कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए गृह विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह ने आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत किसी भी धार्मिक कार्य और त्योहार का आयोजन सार्वजनिक स्थलों पर नहीं किया जाएगा। और न ही कोई धार्मिक जुलूस या रैली निकाली जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर किसी प्रकार की मूर्ति, झांकी एवं ताजिये आदि स्थापित नहीं किए जाएंगे। सभी संबंधितों से अपेक्षा है कि वे अपने अपने घरों में ही पूजा उपासना करेंगे।
स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में प्रोटोकॉल का रखा जाए ध्यान।
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया जाएगा। निजी तौर पर आयोजित किए जाने वाले समारोहों में 5 से अधिक व्यक्ति इकट्ठा नहीं होंगे। साथ ही फेस कवर एवं सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का कड़ाई से पालन किया जाना ज़रूरी होगा। माह अगस्त में जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी एवं मोहर्रम के त्योहारों को देखते हुए डिस्ट्रिक्ट क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक आयोजित की जाएगी और आवश्यक विचार विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।
Related Posts
December 17, 2022 आईएमए की इंदौर ब्रांच को नेशनल प्रेसीडेंट एप्रीसिएशन अवॉर्ड से नवाजा जाएगा
इंदौर: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की इंदौर शाखा को आईएमए नेशनल प्रेसीडेंट एप्रीसिएशन अवॉर्ड […]
June 10, 2021 25 हजार रुपए कीमत की ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया एक आरोपी
इंदौर : अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करते एक आरोपी को खजराना पुलिस ने […]
March 20, 2021 इंदौर में कार्निवाल सिनेमा का तीसरा मल्टीफ्लेक्स फनडोर मॉल में प्रारम्भ
इंदौर : कार्निवाल सिनेमा ने दर्शकों को अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ सिनेमा का […]
May 16, 2025 पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के बेटे गगन का आकस्मिक निधन
रीजनल पार्क मुक्तिधाम पर किया गया अंतिम संस्कार।
मरणोपरांत पुत्र गगन के नेत्र किए […]
August 18, 2021 घरों में ही मनाएं जाएंगे त्योहार, शहर की फिजा बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, शांति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय
इंदौर : जिले में आगामी समय में आने वाले त्योहारों और पर्वो के दौरान शांति व कानून […]
October 25, 2022 28 अक्टूबर से प्रारंभ होगा तीन दिवसीय मप्र मराठी साहित्य सम्मेलन
इंदौर : संस्था मुक्त संवाद के बैनर तले 12 वे मप्र मराठी साहित्य सम्मेलन का आयोजन 28 से […]
February 2, 2017 MP में घरेलू गैस सिलेंडर 71 रुपए महंगा,कीमतें आज से लागू* भोपाल। पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा कर दिया है। अब यह करीब […]