इंदौर : दशहरे के अवसर पर परंपरा के अनुरूप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा रविवार को इंदौर जिले के 271 क्षेत्रों से पथ संचलन निकाले गए। शनिवार को भी 22 स्थानों से पथ संचलन निकाले गए थे। हजारों स्वयं सेवक इन पथ संचालनों में शामिल हुए। निर्धारित गणवेश में हाथों में लाठियां लिए कदमताल करते स्वयंसेवक गजब के अनुशासन और देशभक्ति का नजारा पेश कर रहे थे। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और नेता भी गणवेश पहनकर पथ संचलन में शामिल हुए। इस बार कुछ दिव्यांग स्वयं सेवक भी थे, जो ट्राइसाइकिल पर बैठकर पथ संचलन में शामिल हुए। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बैंड की धुनों पर पैदल मार्च करते निकले ।स्वयंसेवकों का लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विजयवर्गीय सहित कई नेता हुए शामिल।
दशहरे के मौके पर निकाले गए आरएसएस के पथ संचलन में बीजेपी के भी कई नेता शामिल हुए। इनमें राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक आकाश विजयवर्गीय और अन्य कई नेता थे।
कोरोना प्रोटोकॉल का किया पालन।
पथ संचलन के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरीतरह पालन किया गया। संचलन में शामिल सभी स्वयं सेवकों ने मास्क पहन रखा था। इसके माध्यम से कोरोना प्रोटोकॉल के पालन की अपील भी की गई।
Related Posts
May 30, 2017 हरियाणा सरकार पत्रकारों को प्रति माह 10,000 रुपए पेंशन देंगी पंचकूला: यहां शनिवार को पत्रकार सम्मेलन में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि पत्रकार […]
October 6, 2023 जियोमार्ट ने एमएस धोनी को बनाया अपना ब्रांड एंबेसडर
नई : रिलायंस रिटेल के जियोमार्ट ने भारतीय क्रिकेट आइकन महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड […]
October 3, 2024 महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
केंद्रीय राज्य मंत्री, महापौर ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रीगल चौराहा क्षेत्र में […]
March 11, 2023 गेर निकलने के बाद निगम चलाएगा व्यापक स्वच्छता अभियान
महापौर ने किया रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर मार्ग का निरीक्षण।
इंदौर : महापौर […]
April 16, 2021 नए संक्रमितों से ज्यादा किए गए डिस्चार्ज, 10 मौतों की पुष्टि…!
इंदौर : कोरोना संक्रमण में तेजी का दौर जारी है। गुरुवार को भी पौने सत्रह सौ से अधिक नए […]
December 7, 2020 अब रात 10 दस बजे तक खुली रह सकेंगी दुकानें व बाजार
इंदौर :नगर निगम क्षेत्र इंदौर, महू कैंटोनमेंट एवं नगरी क्षेत्र में दुकानें , व्यावसायिक […]
March 1, 2023 मनीष सिसोदिया को ‘सुप्रीम’ झटका, हाईकोर्ट जाने की दी नसीहत
नई दिल्ली : शराब घोटाला मामले में CBI की रिमांड पर चल रहे दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM […]