जन्माष्टमी पर विशेष:-
“मन में उठता शोर भी वो
उम्मीदों की डोर भी वो,
वो जो श्याम सलोना है
मुख पर जिसके डीठोना है।
इस जग का चितचोर भी वो
इस जग में चहुंओर है वो,
उसकी सबको अभिलाषा है
उससे ही सबको आशा है।
मन में पड़ी कोई छाप है वो,
सच्चाई की पदचाप है वो
ममता की मूरत में वो,
हंसती हुई सूरत में वो
प्रेम की वही परिभाषा है,
उससे ही सबको आशा है।
माखनचोर, मटकी फोड़ है वो,
सांवला सलोना रणछोड़ है वो
“मैया मैया” की रट वो लगाता,
मैं नहीं माखन खायो, गाता
सबको अपनी धुन पे नचाता,
फिर मुरली की धुन वो सुनाता।
राधा के अधरों की मुस्कान है वो,
गोपियों पे अपनी मेहरबान है वो
वो जो तमस को दूर कर दे,
वो जो हर दूख को हर ले
युगों युगों का अभिमान है वो,
इस संस्कृति की पहचान है वो
मन में उठता शोर भी वो,
उम्मीदों की डोर भी वो।”
– *सुरभि नोगजा*
Related Posts
February 21, 2021 लगातार नारेबाजी से कार्यकर्ताओं पर झल्लाए कमलनाथ, पटवारी ने डपटा बाकलीवाल को…!
फ्लॉप शो साबित हुआ कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, आधा स्टेडियम रहा खाली।
इंदौर: […]
May 23, 2023 द केरला स्टोरी दे रही सही – गलत का ज्ञान
फिल्म देखने के बाद इंदौर में एक युवती ने धर्मांतरण का दबाव बना रहे युवक की शिकायत […]
November 22, 2023 दीपावली जैसे त्योहार अखंड भारत की भावना को मजबूती देते हैं
टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन और सीए इंदौर शाखा के दीपावली मिलन समारोह में बोले मुख्य […]
June 5, 2024 हजारों कॉपियों से सजा अलीजा सरकार का दरबार
जरूरतमंद बच्चों को भेंट की जाएगी ये कॉपियां।
इन्दौर : पंचकुइया स्थित वीर बगीची में […]
July 30, 2023 यौमे आशूरा के मौके पर शहरभर से निकलकर कर्बला मैदान पहुंचे ताज़िए
शाही शानो शौकत के साथ निकला सरकारी ताजिया।
सर्वधर्म संघ ने किया अखाड़े और ताज़िए के […]
November 4, 2022 यूपी में भी बजा इंदौर की स्वच्छता का डंका, निगमायुक्त पाल ने दिया प्रेजेंटेशन
मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश तथा संयुक्त सचिव स्वच्छ भारत मिशन की गरिमामय उपस्थिति में हुई […]
January 21, 2025 प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में मप्र के रातापानी टाइगर रिजर्व का किया उल्लेख
देश के प्रमुख स्टार्टअप सेंटर के रूप में ग्वालियर का किया उल्लेख।
सभी के लिए […]