इंदौर : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, इंदौर ने लोगों को आगाह किया है कि कोरोना अभी गया नहीं है। मास्क- स्वच्छता- सोशल डिस्टेंसिंग के अलावा टीकाकरण ही कोरोना से बचाव का सर्वक्षेष्ठ उपाय है। जब तक सरकार कोरोना फ्री इंडिया की घोषणा नहीं करती, तब तक खतरा बरकरार रहेगा।
आयएमए, इंदौर के अध्यक्ष डॉ. सुमित शुक्ला और सचिव डॉ. मनीष माहेश्वरी ने पूरी आइएमए टीम की ओर से शहर के बाशिंदों से आग्रह किया है कि वे SMS का कठोरता से पालन करते हुए कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने में लापरवाही नहीं बरते।
डॉ. सुमित शुक्ला एवं डॉ. मनीष माहेश्वरी ने बताया कि फिलहाल करीब 10 लाख लोगों को दूसरा डोज़ लगना बाकी है। उन्होंने आईएमए के सदस्य डॉक्टरों से भी अपील की है कि वे जो भी मरीज देखें, उससे दूसरे डोज़ के बारे में अवश्य पूछे। जिन्होंने दूसरा डोज़ नहीं लिया है, उन्हें जल्द से जल्द लगवाने के लिए प्रोत्साहित करें। तभी हम कोरोना से लड़ सकते हैं। डॉ. शुक्ला और डॉ. माहेश्वरी ने इंदौर के सभी सामाजिक संगठनों को भी वैक्सीन लगाने को लेकर जागरूकता बढ़ाने का अनुरोध किया है।
Related Posts
September 3, 2022 हिरासत में गुंडे की मौत के मामले में मानपुर थाने के 5 पुलिसकर्मी निलंबित
विभिन्न अपराधिक मामलों में फरार आरोपी की मृत्यु की न्यायिक जांच शुरू।
इंदौर : थाना […]
December 14, 2017 केंद्रीय चुनाव आयोग ने राहुल गाँधी को इंटरव्यू के लिए नोटिस जारी किया. केंद्रीय चुनाव आयोग ने राहुल गाँधी को इंटरव्यू के लिए नोटिस जारी किया. आयोग ने राहुल से […]
July 2, 2024 नागदा, उज्जैन व शुजालपुर स्टेशन से होकर गुजरेगी हिसार – तिरुपति स्पेशल ट्रेन
इंदौर : यात्रियों की सुविधा और उनकी मांग को पूरा करने के उद्देश्य से रतलाम मंडल के […]
March 6, 2022 आईएमए इंदौर के क्रिकेट टूर्नामेन्ट में खेले जा रहे रोमांचक मुकाबले।
इंदौर : सफेद कोट पहनकर गले में स्टेथस्कोप लटकाए मरीजों के इलाज में जुटे डॉक्टर्स तो आप […]
June 22, 2020 कोरोना से मृत्यु दर के मामले में इंदौर ने मुम्बई को पीछे छोड़ा, दो सौ के पार पहुंचा मौतों का आंकड़ा इंदौर : कोरोना से होनेवाली मृत्यु दर इंदौर में अब गहरी चिंता का विषय बन गई है। इस मामले […]
April 5, 2022 बेलगाम दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने की कार्रवाई
इंदौर : डीसीपी, यातायात प्रबंधन के निर्देश पर, इंटरसेप्टर व्हीकल के साथ सुपर कॉरिडोर […]
March 26, 2023 ऊर्जोत्सव के तहत प्रेस्टीज मॉडल यूनाइटेड नेशंस -2023 का आयोजन
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग मैनेजमेंट एंड रिसर्च के वार्षिक अनुष्ठान […]