इंदौर : कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे के बीच बुधवार 19 अगस्त को भी दो सौ के करीब संक्रमित मामले पाए गए। ग्रोथ रेट साढ़े छह फीसदी रहा। बुधवार को कोरोना संक्रमण 3 लोगों की मौत का पैगाम भी लेकर आया।
189 नए संक्रमित पाए गए।
बुधवार को 2090 सैम्पल जांच हेतु लिए गए। सैम्पलिंग से कहीं अधिक 2900 सैम्पलों की जांच की गई।2697 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 189 में संक्रमण की पुष्टि हुई। 11 रिपीट पॉजिटिव निकले। 3 जांच योग्य नहीं होने से खारिज किए गए।
कोरोना संक्रमण के आज दिनांक तक के हालात पर नजर डाली जाए तो 186437 सैम्पलों की अभी तक जांच हो चुकी है। इनमें 10559 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
3 और मरीजों की कोरोना ने छीनी जिंदगी।
बुधवार को 3 और मरीजों की जिंदगी कोरोना संक्रमण ने छीन ली। इन्हें मिलाकर कोरोना संक्रमण अब तक 349 मरीजों की जान ले चुका है। इसका औसत देखा जाए तो मृत्यु दर 3.30 फीसदी हो गई है। हालांकि राष्ट्रीय औसत से ये मृत्यु दर अभी भी ज्यादा है।
68 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
बुधवार को विभिन्न कोविड अस्पतालों से 68 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अभी तक कुल 7140 मरीज कोरोना संक्रमण से बाहर आ चुके हैं। याने 67 फीसदी मरीज रिकवर हो चुके हैं। 3070 मरीजों का इलाज विभिन्न कोविड अस्पतालों में फिलहाल चल रहा है।
Related Posts
April 3, 2024 फ्लैट का दरवाजा खुला छोड़ कर जाना पड़ा महंगा
कमरे से लैपटाप, आइपैड और मोबाइल चुरा ले गया चोर।
इंदौर : दरवाजा खुला छोड़कर दौड़ […]
September 8, 2022 ओंकारेश्वर में मुख्यमंत्री का किया गया आत्मीय स्वागत
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को खंडवा जिले के ओंकारेश्वर प्रवास पर […]
March 26, 2021 कैलाश विजयवर्गीय ने होलिका दहन पर रोक लगाने का किया विरोध, ट्वीट कर फैसले पर पुनः विचार का किया आग्रह
इंदौर : जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी द्वारा बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए रविवार को […]
December 7, 2023 मिथ्या ग्रुप होटल बार का लाइसेंस सात दिन के लिए निलंबित
बार में अनियमितताएं पाये जाने पर कलेक्टर ने की कार्रवाई।
आबकारी विभाग ने बार को किया […]
February 11, 2017 अगले साल से इंजीनियरिंग के लिए एक ही प्रवेश परीक्षा नई दिल्ली ।केंद्र सरकार ने 2018 से देश में एक ही इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा कराने के […]
April 18, 2024 स्वच्छता को लेकर सख्त हुए महापौर, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश
वार्ड 41 में निरीक्षण के दौरान गंदगी पाए जाने पर संबंधित जोन के अधिकारियों पर जताई […]
October 13, 2022 रजनीश कुमार ने पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के प्रबंधक के रूप में पदभार ग्रहण किया
रतलाम : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के रूप में रजनीश कुमार ने पदभार […]