इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर साईं रॉयल पाल्म कॉलोनी रंगवासा राऊ, कादंबरी नगर सिलीकान सिटी रोड, लीला विहार कॉलोनी और राम रहीम कॉलोनी राऊ को कंटेनमेंट क्षेत्र से डिनोटिफाइड किया गया है।
तमाम जरूरी कदम उठाने के बाद किया गया डिनोटिफाइड।
इंदौर शहर के ऐसे कंटेनमेंट क्षेत्र जिनमें 21 दिन से अधिक अवधि के बाद कोई भी कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति नहीं मिला है, प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न एहतियाती कदम उठाने के बाद डिनोटिफाइड किए जा सकते हैं। ऐसे कंटेनमेंट क्षेत्र के सभी मकानों में हर सदस्य का डॉक्टर एवं आरआरटी टीम द्वारा सर्वे कर लिया गया हो, जहां किसी भी व्यक्ति में कोरोना के संभावित लक्षण परिलक्षित नहीं हुए हों, जहां वृहद सैनिटाइजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका हो तथा क्षेत्र के रहवासियों को आयुर्वेदिक दवाइयों का वितरण किया जा चुका हों।
इन सारे बिंदुओं पर खरे उतरने के बाद एडीएम, एसडीएम द्वारा प्रेषित प्रतिवेदन के आधार पर राऊ के उपरोक्त 4 क्षेत्रों को कंटेनमेंट क्षेत्र से डिनोटिफाइड किया गया है। मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ एक्ट 1949 के तहत कलेक्टर मनीष सिंह ने इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट एरिया से मुक्त किया है। कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी को इन क्षेत्रों से बैरिकेटिंग हटाने के भी निर्देश दिए हैं।
Related Posts
December 10, 2020 नगरीय निकायों के महापौर व अध्यक्ष पदों की आरक्षण प्रक्रिया सम्पन्न, इंदौर महापौर पद सामान्य घोषित
भोपाल : नगरीय निकायों के महापौर और अध्यक्ष पद की आरक्षण की प्रक्रिया बुधवार को भोपाल के […]
September 6, 2023 मप्र के चुनाव मैदान में परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया की भी एंट्री
प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया।
इंदौर : मप्र […]
February 19, 2025 27 फरवरी तक खजुराहो में ही शॉर्ट टर्मिनेट होगी प्रयागराज एक्सप्रेस
क्षिप्रा एक्सप्रेस 20 फरवरी को निरस्त रहेगी।
इंदौर : उत्तर मध्ये रेलवे प्रयागराज […]
September 2, 2024 देवी अहिल्याबाई के आदर्शों और सिद्धांतों को जन – जन तक पहुंचाने के लिए शासन स्तर पर होगा समिति का गठन : मुख्यमंत्री यादव
इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई के आदर्शों, […]
February 4, 2020 विहार करते हुए तमाम जैन बहुल इलाकों में पहुंचेंगे आचार्यश्री.. इंदौर : जैन सन्त आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज मंगलवार को खातीवाला टैंक से विहार कर जैन […]
March 19, 2021 मालवा का पोहा- जलेबी भी मशहूर है फ्रांस में- नमन
इंदौर : फ्रांस में भारतीय दूतावास में पदस्थ IFS अधिकारी नमन उपाध्याय इन दिनों इंदौर आए […]
June 9, 2024 वामपंथी दलों का छोटा सा हिस्सा बनकर रह जाना इप्टा की बड़ी भूल थी
स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश के रूबरू कार्यक्रम में बोले इप्टा प्रमुख […]