इंदौर : पूरीतरह अनलॉक हो चुके इंदौर जिले में कोरोना का कहर खत्म होने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में सावधानी बरतने और बचाव के उपाय करने की सारी जिम्मेदारी अब आप- हम पर ही आ गई है। अतः घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाएं। सैनिटाइजर साथ रखें और समय- समय पर हाथों को साफ करते रहें। भीड़ में जाने से बचें। किसी से बात करते समय अपेक्षित दूरी बनाकर रखें। तभी कोरोना के कहर से बचा जा सकता है। बहरहाल, शुक्रवार को भी टेस्टिंग में 9 फीसदी सैम्पल संक्रमित पाए गए।
284 नए संक्रमित मरीज मिले।
शुक्रवार 4 सितम्बर को 935 सैम्पल जांच हेतु लिए गए।3115 सैम्पलों की जांच की गई। 2822 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 284 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
सीएमएचओ डॉ. पूर्णिमा गड़रिया के मुताबिक अभी तक जिले में 228791 सैम्पल टेस्ट किए गए हैं, जिनमें 14315 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
4 और मरीजों ने गंवाई जिंदगी।
शुक्रवार को 4 और कोरोना पीड़ितों की जान चली गई। इन्हें मिलाकर अब तक 415 लोगों की जिंदगी कोरोना ने छीन ली है। अगर डेथ रेट देखा जाए तो 2.90 फीसदी है, जो देश और प्रदेश के औसत से ज्यादा है।
236 मरीजों को ठीक होने पर दी गई छुट्टी।
शुक्रवार को स्वस्थ्य होने पर 236 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।इसी के साथ अब तक कुल 9896 मरीजों ने कोरोना संक्रमण से उबरने में कामयाबी पाई है। अगर इनका औसत देखा जाए तो 69 फीसदी मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। 4004 मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है।
Related Posts
- September 20, 2023 अहिल्या सेना इंदौर का गौरव बढ़ाने वाली प्रतिभाओं को अहिल्या गौरव अवॉर्ड से सम्मानित करेगी
इंदौर : अहिल्या सेना इंदौर महानगर के संयोजक विनोद खण्डेलवाल ने बताया कि मां अहिल्या की […]
- February 1, 2022 केंद्रीय बजट: कॉर्पोरेट्स, किसानों के लिए अच्छा, मध्यम वर्ग के लिए निराशाजनक- जयदीप जी
इंदौर : संसद में पेश किए गए 2022- 23 के केंद्रीय बजट को लेकर प्रतिक्रियाएं मिलना शुरू […]
- June 13, 2020 कांग्रेसी नेताओं के समक्ष घुटनों के बल बैठना एसडीएम को पड़ा महंगा, कलेक्टर ने थमाया नोटिस इंदौर : धरने पर बैठे कांग्रेस के विधायकों के साथ घुटने पर बैठकर चर्चा करना एसडीएम राकेश […]
- October 12, 2021 तीन सटोरिये गिरफ्तार, लाखों रूपए नकद, मोबाइल, दो पहियां वाहन और सट्टा पर्ची बरामद
अवैध रूप से सट्टे की गतिविधियां संचालित करने वाले 3 सटोरियों को पुलिस थाना हीरा नगर […]
- May 23, 2023 द केरला स्टोरी दे रही सही – गलत का ज्ञान
फिल्म देखने के बाद इंदौर में एक युवती ने धर्मांतरण का दबाव बना रहे युवक की शिकायत […]
- May 22, 2020 दिशा- निर्देशों के तहत खोले जाएंगे निजी क्लीनिक इंदौर : शहर में निजी क्लीनिक खोलने का रास्ता साफ हो गया है। कलेक्टर मनीष सिंह ने शहर के […]
- March 16, 2021 स्वस्तिका, सुहाना, दिया, अनन्या, नित्याश्री, राधाप्रिया ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश
भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के तत्वावधान में मप्र टेबल टेनिस संगठन द्वारा आयोजित 82 वी […]