इंदौर : जुलाई से अब तक का डाटा उठाकर देखें तो कोरोना संक्रमण इंदौर में लगातार ऊंचाई की ओर जा रहा है। बुधवार 9 सितंबर को तो कोरोना ने सबसे लंबी छलांग लगाते हुए तिहरा शतक लगा दिया। उधर 6 मरीजों की जान भी कोरोना से चली गई। देखने में बुधवार के संक्रमित आंकड़े भयावह लग सकते हैं लेकिन टेस्टिंग के आंकड़ों को देखा जाए तो अनुपातिक रूप से संक्रमण 10 फीसदी से नीचे रहा जो बीते दिनों के मुकाबले कम है।
312 नए संक्रमित मामले आए सामने।
बुधवार को 787 सैम्पल लिए गए। बैक लॉग मिलाकर 3245 सैम्पलों की जांच की गई।2888 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 312 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 44 रिपीट पॉजिटिव निकले। 1 सैम्पल खारिज किया गया। देखा जाए तो तीन हजार से ज्यादा सैम्पल टेस्टिंग किए जाने से संक्रमण का आंकड़ा बढा हुआ दिखाई दे रहा है लेकिन औसत संक्रमित मरीजों की तादाद 10 फीसदी से भी कम है।
आज दिनांक तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल 242065 सैम्पल टेस्ट किए गए। इनमें से 15764 सैम्पलों संक्रमित पाए गए हैं।
6 और मरीजों की कोरोना से मौत।
बुधवार को 6 और कोरोना संक्रमित मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इन्हें जोड़कर इंदौर में कुल 438 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।
230 मरीजों ने कोरोना पर पाई विजय।
बुधवार को 230 मरीजों ने कोरोना संक्रमण पर विजय पाई। इन्हें मिलाकर अब तक 10949 मरीज कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं।4377 मरीजों का इलाज फिलहाल चल रहा है।
Related Posts
December 26, 2019 सीएए, एनपीआर और एनआरसी को लेकर व्याप्त आशंकाओं का कैलाशजी ने किया समाधान इंदौर : नागरिकता संशोधन कानून के साथ ही एनआरसी और एनपीआर को लेकर मचे बवाल के बीच बीजेपी […]
November 16, 2018 सुदर्शन गुप्ता के आरोपों से आहत बड़े भैया ने बीजेपी का काम करने से की तौबा इंदौर: बीजेपी के वरिष्ठ नेता विष्णुप्रसाद शुक्ला ने चुनाव में पार्टी का काम नहीं करने का […]
April 21, 2021 सुपर स्पेशलिटी में विवेक श्रोत्रिय को प्रशासकीय कमान, टोकन सिस्टम से मिलेंगे बेड
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा मंगलवार को […]
November 20, 2021 प्रधानमंत्री मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का किया ऐलान
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश को […]
March 29, 2022 राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित हुआ इंदौर, राष्ट्रपति के हाथों सांसद लालवानी व कलेक्टर ने ग्रहण किया सम्मान
इंदौर : भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कारों में इंदौर को […]
February 22, 2024 डॉ. राजीव शर्मा ने वैज्ञानिक प्रमाणों सहित पेश की प्रभु श्रीराम और कृष्ण की कथा
श्रीकृष्ण एवेन्यू लिंबोदी में राधा - कृष्ण मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर […]
June 18, 2023 आईडीए के विकास कार्यों की प्रगति का व्यापक निरीक्षण
इंदौर : विकास प्राधिकरण के विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण वृहद स्तर पर किया गया […]