इंदौर : पूर्व शिवसेना नेता रमेश साहू की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात में शामिल 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लूट के इरादे से हत्याकांड को अंजाम देने का दावा पुलिस ने किया है।
कुक्षी जिला धार के गिरोह ने दिया था वारदात को अंजाम।
गुरुवार को आईजी पवन कुमार शर्मा और डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा ने प्रेस वार्ता के जरिए समूचे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि ग्राम उमरीखेड़ा में रमेश साहू के ढाबे के पास रहने वाले मनावर जिला धार के युवक ने लूट की साजिश रची थी। उसने 3 सितंबर की रात अपने साथियों के साथ ढाबे पर धावा बोला था। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारकर रमेश साहू की हत्या कर दी। साहू की पत्नी व बेटी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की और जेवरात लूटकर भाग निकले।पुलिस ने कई टीमों को आरोपियों की पहचान व तलाश में लगाया था। मुखबिर से मिले सुराग के आधार पर गुजरात के द्वारिका और धार के कुक्षी से 7 आरोपियों को गिरफ्त में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने लूट के इरादे से हत्या करना कबूल कर लिया।
हत्या में प्रयुक्त वाहन व हथियार बरामद।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बोलेरो वाहन, तीन देशी कट्टे व चार जिंदा कारतूस बरामद किए। लुटे गए जेवरात भी आरोपियों से जब्त हो गए हैं।
Related Posts
January 11, 2023 वर्ष 2023 में प्रदेश के जिला न्यायालयों में होनेवाले अवकाश घोषित
वर्ष में कुल 92 दिन होगा अवकाश।
इन्दौर : जिला अभिभाषक संघ, इन्दौर के अध्यक्ष गोपाल […]
December 22, 2019 बीजेपी घर- घर जाकर बताएगी नागरिकता संशोधन बिल की सच्चाई- नड्डा इंदौर : 'नागरिकता संशोधन कानून' पाक, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से धार्मिक आधार पर […]
August 15, 2024 अवयस्क बालिका को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले आरोपी को चार बार आजीवन कारावास
इंदौर : अवयस्क के साथ शादी का झाँसा देकर दुष्कृत्य करने और गर्भपात कराने वाले […]
February 22, 2022 आईआरसीटीसी विशेष पर्यटक ट्रेन के जरिए करवाएगा मल्लिकार्जुन दक्षिण दर्शन और 9 ज्योतिर्लिंग 2 धाम यात्रा
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में कमीं को देखते हुए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म […]
March 15, 2022 कोरोना की पहली लहर के दौरान के बिजली बिल माफ होंगे, 88 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ
इंदौर : विधानसभा के बजट सत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की पहली लहर के […]
July 17, 2023 महिला का यौन शौषण करने वाला ढोंगी बाबा गिरफ्तार
तांत्रिक क्रिया के जरिए जिन्न को खुश करने के नाम पर करता था महिला का यौन शौषण।
इंदौर […]
June 26, 2021 टीकाकरण को लेकर रहा जबरदस्त उत्साह,कतार में लगकर लोगों ने लगवाए टीके
इंदौर : शहर में शनिवार को भी तेज गति से टीकाकरण जारी रहा। मात्र 5 घंटे में ही एक लाख से […]