इंदौर : कोरोना का प्रकोप अब भयावह रूप लेता जा रहा है। जिस तेजी के साथ संक्रमण बढ़ रहा है, वह वाकई हैरान कर देने वाला है। संक्रमण बढ़ने के साथ लोगों की जिंदगियां भी खतरे में पड़ रहीं हैं। शुक्रवार 11 सितंबर को अब तक के सबसे अधिक मामले सामने आए, हालांकि टेस्टिंग के अनुपात में संक्रमण के आंकड़ों को देखा जाए तो गुरुवार की तुलना में कम रहे। गुरुवार को 13 फीसदी संक्रमित मामले पाए गए थे, वहीं शुक्रवार को 12 फीसदी सैम्पल संक्रमित निकले। 7 लोगों की जिंदगी भी कोरोना ने छीन ली। इन्हें मिलाकर कोरोना से होनेवाली मौतों का आंकड़ा साढ़े चार सौ के पार हो गया है।
341 नए सैम्पल संक्रमित पाए गए।
शुक्रवार को 1324 सैम्पल जांच हेतु लिए गए। 2838 सैम्पलों की जांच की गई। 2479 निगेटिव पाए गए। 341 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई। 18 रिपीट पॉजिटिव मिले।
आज दिनांक तक की बात करें तो 247665 सैम्पलों की अब तक जांच की गई। 16431 मामलों में संक्रमण की पुष्टि की गई।
7 कोरोना संक्रमितों की मौत।
शुक्रवार को कोरोना संक्रमित 7 मरीजों की मौत हो गई। एक ही दिन में अब तक ये सबसे ज्यादा मौतें हैं। इन्हें मिलाकर कोरोना से मौतों का आंकड़ा 451 हो गया है।
113 मरीजों ने दी कोरोना को मात।
शुक्रवार को ठीक होनेवाले 113 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 11204 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है।
Related Posts
July 24, 2020 बरसों से एक ही स्थान पर जमें पुलिसकर्मियों के होंगे तबादले भोपाल : मध्य प्रदेश में अब एक ही ज़िले में 3 साल से जमे पुलिस वाले इधर से उधर किए जा रहे […]
August 28, 2022 पितृ पर्वत पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, मंदिर में की पूजा – अर्चना
महापौर की इलेक्ट्रिक कार में की सवारी, इस पहल को बताया पर्यावरण के अनुकूल।
इंदौर : […]
May 28, 2021 बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में आम लोगों को राहत पहुंचाने सहित अन्य मुद्दों पर किया गया विचार मंथन
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की […]
November 18, 2021 बाबासाहब पुरंदरे का अवसान भारतीय इतिहास की महागाथा के स्वर्णिम अध्याय का विराम
संजय पटेल : इन्दौर में हुए जाणता राजा के मंचन का प्रवेश पत्र और प्रचार सामग्री हमने […]
July 27, 2023 उद्योगपति स्व. एसपी हिंदुजा को अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
सनातन संस्कृति के वैश्विक कीर्ति पुरुष थे स्व. एस. पी. हिंदुजा : ईश्वर […]
August 6, 2020 इस वर्ष नहीं होगी सीईटी, विभिन्न पाठ्यक्रमों में मेरिट के आधार पर दिया जाएगा प्रवेश इंदौर : CET-2020 के सम्बन्ध में बुधवार 5 अगस्त को कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की […]
November 29, 2022 30 नवंबर को मनाया जाएगा न्यूरो स्पाइनल दिवस
इंदौर : एम वाय अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग द्वारा दिनांक 30 नवंबर को रीढ़ की […]