उज्जैन : चिंतामन थाना पुलिस ने ठेकेदार शुभम खंडेलवाल की खुदकुशी के मामले में उज्जैन नगर पालिक निगम के उपयंत्री नरेश जैन एवं संजय खुजनेरी के अलावा एक अन्य आरोपी चिन्नू पर आईपीसी की धारा 306,34 में प्रकरण दर्ज किया है!!
गौरतलब है कि शुभम पिता ओमप्रकाश खंडेलवाल निवासी गीता कॉलोनी उज्जैन की बुधवार शाम बड़नगर रोड पर स्थित ग्राम नलवा के समीप क्षतिग्रस्त कार मिली थी,जिसमें शुभम गंभीर अवस्था घायल पाया गया था। अस्पताल लाए जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
मृतक के पास से पुलिस को सुसाइड नोट मिला था, जिसमें उक्त तीनों आरोपियों को मौत के लिए जिम्मेदार बताया था।
पत्नी ने किया खुदकुशी का प्रयास।
वही शुक्रवार को शुभम की नव विवाहित पत्नी ने इंदौर के C-21 मॉल की ऊपरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। वह भी जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है!!
इन घटना से सकते में आई उज्जैन पुलिस ने तत्काल जांच पूर्ण कर सुसाइड नोट में लिखे गए तीनों आरोपियों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया।
चिंतामन थाना प्रभारी महेंद्र मकाश्रे ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया की आरोपीगणों ने मृतक को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया व अवैध रूप से रुपयों की मांग की ,जिसके चलते मृतक ने अपनी कार स्वयं चलाकर आईशर क्रमांक MP13 GA 3927 से टकरा दी एवं आत्महत्या कर ली। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
Related Posts
August 28, 2023 मातृभाषा उन्नयन संस्थान ने वितरित किए रुद्राक्ष
इन्दौर : श्रावण माह के अंतिम सोमवार पर इन्दौर प्रेस क्लब व मातृभाषा उन्नयन संस्थान के […]
July 2, 2021 डिनर पार्टी के बहाने सीएम शिवराज की मंत्रियों को हिदायत, तबादलों में रखें पारदर्शिता, बिचौलियों से रहें सावधान
भोपाल : कैबिनेट मीटिंग के बाद ऊर्जा विभाग के प्रेजेंटेशन के दौरान ऊर्जा मंत्री […]
February 13, 2024 ऑनलाइन कोर्सेज के विविध आयामों पर विमर्श प्रस्तुत करती पुस्तक डिजिटल एकेडेमिक्स का विमोचन
इंदौर : पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययनशाला, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में डॉ. पियाशी […]
July 12, 2024 अग्निवीर योजना में किए गए कई अहम बदलाव
अब सैनिक सम्मान योजना के नाम से जानी जाएगी यह स्कीम।
सेवा अवधि 04 वर्ष की जगह 08 […]
April 13, 2022 लाखों क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, गाँधीजी को लेकर दिए बयान पर हूं कायम- कालीचरण महाराज
इंदौर : आजादी किसी एक व्यक्ति की वजह से नहीं मिली। महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी और […]
March 6, 2024 विष्णुपुरी मेन व सिद्धार्थ नगर के रहवासियों को गंदे पानी की समस्या से मिलेगी निजात
43 लाख रुपए की लागत से बिछाई जा रही नई नर्मदा लाइन।
विधायक मधु वर्मा और क्षेत्रीय […]
September 19, 2022 कुख्यात बदमाश अर्जुन भाट रासुका में निरुद्ध
इंदौर : जूनी इंदौर क्षेत्र के कुख्यात बदमाश अर्जुन भाट को पुलिस थाना जूनी इंदौर ने […]