इंदौर : कोरोना संक्रमण नित नए रिकॉर्ड बना रहा है। जिस तेजी से इसका फैलाव हो रहा है वो हालात के संगीन होने का इशारा कर रहा है। सोमवार को संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े चार सौ के करीब पहुंच गया वहीं कुल संक्रमितों की तादाद 20 हजार को पार कर गई है। ऐसे में जरूरी हो गया है कि हम आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकले। भीड़ भरे बाजारों में जाने से बचें और किसी से बातचीत के दौरान भी दो गज की दूरी रखते हुए मास्क लगाकर रखें। सावधानी में ही हमारी सुरक्षा छुपी है।
446 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि।
सोमवार को 1120 सैम्पल जांच हेतु लिए गए। 3642 सैम्पलों की जांच की गई। 3187 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 446 में संक्रमण की पुष्टि हुई।इसका औसत देखा जाए तो टेस्टिंग के साढ़े 12 फीसदी संक्रमित पाए गए हैं।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 277642 सैम्पलों की जांच की गई। इनमें 20383 संक्रमित पाए गए हैं।
4 मरीजों की मौत…
सोमवार को 4 और मरीजों की जान कोरोना संक्रमण से चली गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 509 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
190 मरीज ठीक होकर घर लौटे।
सोमवार को कोविड अस्पतालों से 190 मरीज ठीक होकर घर लौटे। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 16 हजार मरीज कोरोना को हराने में कामयाब रहे हैं। इनका औसत देखा जाए तो 78 फीसदी से ज्यादा मरीज कोरोना से छुटकारा पा चुके हैं। 3874 मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है।
Related Posts
October 5, 2022 ‘विक्रम वेधा’ को लेकर छिड़ा विवाद, फिल्म को रिलीज नहीं होने देने हिंदूवादी संगठन
इंदौर : बॉलीवुड फिल्मों को लेकर विवाद अब लगातार सामने आ रहे हैं। दरअसल, निर्माता, […]
July 28, 2021 15 अगस्त के बाद गति पकड़ेगा इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट, मंत्री सिलावट से बोले मंत्री भूपेंद्र सिंह
भोपाल : जल संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट ने भोपाल में […]
June 9, 2024 पत्रकार अंकुर जायसवाल पर जानलेवा हमले के आरोपी सतीश भाऊ को जमानत
इंदौर : पत्रकार अंकुर जायसवाल पर हमले के मामले में आरोपी सतीश पंवार उर्फ सतीश भाऊ को […]
July 21, 2022 गांधी परिवार को झूठे मामले में फंसाकर प्रताड़ित कर रही मोदी सरकार – दिग्विजय सिंह
इंदौर : नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी को ईडी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने के […]
March 2, 2020 पीएम मोदी के ट्वीट से सकते में आए करोड़ों फ़ॉलोअर्स, सोशल मीडिया से दूरी बनाने के दिये हैं संकेत इंदौर : सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के […]
January 14, 2023 टीपीए और सीए शाखा इंदौर ने मनाया मकर संक्रांति का पर्व
सदस्यों ने परिवार के साथ की आयोजन में शिरकत।
पारंपरिक खेलों में सभी ने की सक्रिय […]
April 14, 2022 मप्र में स्थापित होगी बाबासाहब की सबसे ऊंची प्रतिमा- कमलनाथ
महू : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ऐलान किया […]