इंदौर : कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को संक्रमण का ग्रोथ रेट अब तक के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया। टेस्टिंग के अनुपात में संक्रमण 23 फीसदी पाया गया। मौतों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। कुल मिलाकर हालात बेकाबू होते जा रहे हैं।
449 नए मरीज मिले।
सोमवार 28 सितंबर को 2440 सैम्पल लिए गए। 1951 सैम्पलों की जांच की गई। 1489 निगेटिव पाए गए। 449 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आज दिनांक तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल 295710 सैम्पलों की जांच की गई। 23524 पॉजिटिव पाए गए हैं।
7 मरीजों की थमीं सांसें।
सोमवार को 7 और कोरोना संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया। इन्हें मिलाकर अब तक 558 मरीज कोरोना का शिकार बन चुके हैं। डेथ रेट में भी इंदौर देश व प्रदेश से आगे है।
168 मरीजों ने कोरोना को दी मात।
सोमवार को 168 मरीज ठीक होकर कोविड अस्पतालों से घर लौटे। इन्हें मिलाकर अब तक 18510 मरीज कोरोना को शिकस्त देने में कामयाब रहे हैं।
Related Posts
October 19, 2021 सर्वधर्म संघ ने गरीबों और जरूरतमंद लोगों में बांटी ईद मिलादुन्नबी की खुशियां
इंदौर : माँ अहिल्या की प्रतिमा के सामने बरसों से गरीबों के बीच ईद ए मिलाद की खुशियां […]
October 10, 2022 शरद पूर्णिमा पर डॉक्टर्स ने बिखेरी सुरीले गीतों की अमृतमय चांदनी
इंदौर : शरद पूर्णिमा पर जब चांद, बादलों की ओट से निकलकर अमृत बरसाने की जद्दोजहद में […]
June 20, 2022 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कई स्थानों पर कराया जाएगा योगाभ्यास
इंदौर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलवार 21 जून को शहर में कई कार्यक्रम आयोजित […]
August 8, 2022 मुन्नालाल यादव निर्विरोध सभापति चुने गए
अपील समिति का भी निर्विरोध निर्वाचन
शहर के विकास में सबको साथ लेकर चलेंगे - […]
October 7, 2020 पुलिस चेकिंग में बरामद राशि से बीजेपी का कोई संबंध नहीं, कांग्रेस कर रही झूठा प्रचार
इंदौर : बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे एवं जिला अध्यक्ष […]
January 5, 2020 प्रवीण सेठ बेसिक ड्रग डीलर एसो. के अध्यक्ष और जेपी मूलचंदानी महासचिव मनोनीत इंदौर : बेसिक ड्रग डीलर एसोसिएशन मध्यप्रदेश की आहूत की गई वार्षिक बैठक में सर्वसम्मति से […]
May 4, 2020 अर्पण अस्पताल के दो डॉक्टर पाए गए पॉजिटिव, अस्पताल किया गया सील इंदौर : प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भले ही दावा करें कि कोरोना को लेकर हालात अब नियंत्रण […]