इंदौर : जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर मनीष सिंह और डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता के जरिए सांवेर उपचुनाव की तैयारियों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 29 सितंबर से सांवेर विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
16 अक्टूबर तक भरे जा सकेंगे नामांकन।
कलेक्टर व डीआईजी ने बताया कि आचार संहिता के तहत अधिसूचना का प्रकाशन 9 अक्टूबर को होगा। 16 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे।नामांकन पत्रों की जांच 17 अक्टूबर को होगी। 19 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।
3 नवम्बर को मतदान, 10 को गणना।
कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि 3 नवंबर को सांवेर विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदान किया जाएगा। मतगणना 10 नवंबर को होगी। कलेक्टर ने बताया कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में दर्ज पुरुष मतदाताओं की संख्या 135512 है। वही महिला मतदाताओं की संख्या 128745 है। 2 ट्रांसजेंडर मतदाता है।
380 मतदान केंद्र रहेंगे।
कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि सांवेर विधानसभा उपचुनाव के लिए 284 मतदान केंद्र थे। कोविड-19 के दृष्टिगत आयोग के निर्देशानुसार 1000 मतदाताओं से अधिक वाले मतदान केंद्रों को तोड़कर कुल 96 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस प्रकार कुल 380 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराई जाएगी।
Related Posts
October 28, 2020 फार्मकार्ट के कृषि नवाचार की पीएम मोदी ने की सराहना
बड़वानी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात की 70 वीं कड़ी में बड़वानी से शुरू की […]
April 3, 2017 एक्शन में योगी: अखिलेश की फोटो वाले 60 लाख राशन कार्ड कैंसल जब भी कोई नई सरकार आती है तो वो पुरानी सरकार की सभी तस्वीरें, स्मारक हटाने का काम शुरू […]
August 8, 2025 राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोप पर पूर्व मंत्री मिश्रा का तीखा पलटवार
शायराना अंदाज में दिया राहुल गांधी को जवाब।
*बड़ा शोर सुनते थे पहलू में दिल का…*चीर […]
August 30, 2023 रक्षाबंधन पर बहनों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा
दो सौ रुपए सस्ता हुआ घरेलू गैस सिलेंडर।
उज्ज्वला योजना के तहत आनेवाले सिलेंडरों पर […]
May 1, 2022 लाभ मंडपम में डॉक्टर्स पेश करेंगे अपनी गायन व नृत्य प्रतिभा की बानगी
इंदौर : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की इंदौर शाखा द्वारा सेंट्रल लैब के सहयोग से डॉक्टर्स की […]
January 11, 2023 राष्ट्रपति मुर्मू को राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी विदाई
इंदौर :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इंदौर में 3 दिवसीय प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के […]
March 19, 2021 प्रदेश में 5 लाख टीकाकरण प्रतिदिन को लेकर व्यवस्थाएं करें सुनिश्चित, सीएम ने कमिश्नर्स, कलेक्टर को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने की कोरोना संक्रमण और टीकाकरण पर कलेक्टर्स-कमिश्नर्स से वीडियो […]