उज्जैन : पेटलावद रोड़ पर ढोकलियापाड़ा से आगे बुधवार सुबह पिकअप एवं बाइक में टक्कर होने से बाइक सवार सीआयडी टीआई हीरालाल मेढ़ा की मौके पर ही मौत हो गई, वही उनकी पत्नी भगवती मेढ़ा (55 वर्ष) गंभीर घायल हो गई।
होम क्वारन टाइन होने जा रहे थे गांव।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टीआई मेढ़ा होम क्वारनटाइन होने के लिए पत्नी के साथ उज्जैन से गृहगांव रायपुरिया बाइक एमपी 43 ईबी 4272 से जा रहे थे। अचानक सामने से तेज गति से आ रही पिकअप वाहन एमपी 11 बी 2026 से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर से मेढ़ा की मौके पर मौत हो गई वही पत्नी गंभीर घायल हो गई।
हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। गंभीर घायल भगवती मेढ़ा को सरकारी अस्पताल में भेजा जहां प्राथमिक उपचार के बाद उज्जैन रेफर किया गया। पुलिस ने पिकअप वाहन जब्त कर लिया है।
Related Posts
October 9, 2023 अवैध अंग्रेजी शराब के धंधे में लिप्त तीन आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार" के तहत भँवरकुआं पुलिस ने दो अलग- अलग कार्रवाई में 77.25 बल्क […]
May 15, 2017 20 से भरे जाएंगे ‘रुक जाना नहीं’ के फार्म भोपाल। 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए छात्रों को मध्यप्रदेश सरकार […]
November 18, 2021 11 दिसम्बर को लगेगी नेशनल लोक अदालत, राजीनामा योग्य प्रकरणों का होगा निराकरण
इंदौर : प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दिनेश कुमार पालीवाल […]
August 6, 2021 नाबालिग बालिका को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 14 वर्ष का कठोर कारावास
इंदौर : 8 वर्ष की बालिका का व्यपहरण कर दुष्कर्त करने वाले आरोपी को अदालत ने 14 वर्ष […]
February 18, 2021 महीनों से फरार धोखाधड़ी का इनामी आरोपी गिरफ्तार, 80 लाख की धोखाधड़ी में था वांछित
इंदौर : कनाड़िया थाना पुलिस ने 80 लाख की धोखाधडी करने वाले 02 हजार रुपए के फरार ईनामी […]
January 4, 2017 कोर्ट में पेश हुए विक्रमसिंह पवार का जेल वारंट बन गया देवास। देवास विधायक तुकोजीराव पवार के निधन के बाद मिली 13 दिन की जमानत के बाद लंबे समय […]
March 20, 2022 ग्वालियर पुलिस ने 12 लाख की लूट की घटना का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
ग्वालियर : क्राइम ब्रांच व थाना मोहना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में थाना मोहना क्षेत्र […]