उज्जैन : पेटलावद रोड़ पर ढोकलियापाड़ा से आगे बुधवार सुबह पिकअप एवं बाइक में टक्कर होने से बाइक सवार सीआयडी टीआई हीरालाल मेढ़ा की मौके पर ही मौत हो गई, वही उनकी पत्नी भगवती मेढ़ा (55 वर्ष) गंभीर घायल हो गई।
होम क्वारन टाइन होने जा रहे थे गांव।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टीआई मेढ़ा होम क्वारनटाइन होने के लिए पत्नी के साथ उज्जैन से गृहगांव रायपुरिया बाइक एमपी 43 ईबी 4272 से जा रहे थे। अचानक सामने से तेज गति से आ रही पिकअप वाहन एमपी 11 बी 2026 से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर से मेढ़ा की मौके पर मौत हो गई वही पत्नी गंभीर घायल हो गई।
हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। गंभीर घायल भगवती मेढ़ा को सरकारी अस्पताल में भेजा जहां प्राथमिक उपचार के बाद उज्जैन रेफर किया गया। पुलिस ने पिकअप वाहन जब्त कर लिया है।
Related Posts
April 29, 2022 कोरोना काल में भी मप्र में 40 हजार करोड़ का निवेश हुआ- मुख्यमंत्री चौहान
राज्य शासन जारी करेगा नई स्टार्ट अप नीति।
केवल सबसे क्लीन नहीं बल्कि ग्रीन सिटी भी […]
July 16, 2023 जैन समाज के एक बच्चे का खतना कर धर्म परिवर्तन करवाने का मामला उजागर
फरियादी पिता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार।
पहले भी फरियादी की पत्नी और बच्चे को अगवा […]
January 10, 2021 145 नए संक्रमित मिले, 4 मरीजों ने तोड़ा दम
इंदौर : कोरोना का संक्रमण शहर में कम तो हुआ है पर इससे होने वाली मौतों पर अंकुश लगाने […]
July 22, 2022 स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए उद्योगों पर दी जा रही 50 फीसदी तक सब्सिडी – सीए जैन
इंदौर : टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन इंदौर व इंदौर सीए शाखा द्वारा सयुंक्त रूप से […]
March 16, 2025 न्याय और व्यवस्था का संतुलन, वकील – पुलिस संघर्ष से सीखने योग्य सबक
🔺डॉ. जेम्स पाल🔺।
इंदौर में हाईकोर्ट के सामने जो दृश्य उभरा, उसने न्याय प्रणाली और […]
December 15, 2023 दूरसंचार सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ का वार्षिक स्नेह सम्मेलन संपन्न
आयु के 75 वर्ष पूरे कर चुके सेवानिवृत्त कर्मचारियों का किया गया सम्मान।
इंदौर : […]
March 12, 2025 तृतीय ट्रॉयल रन के तहत अब तक 6570 किलोग्राम यूनियन कार्बाइड अपशिष्ट का दहन
आसपास के ग्रामों में परिवेशीय वायु गुणवत्ता है निर्धारित मानक के भीतर।
इंदौर : उच्च […]