मुम्बई : अमिताभ बच्चन ने 77 साल की उम्र में अनुकरणीय पहल करते हुए अंगदान करने का संकल्प लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। उन्होंने एक फोटो भी शेयर किया है, उनके कोट पर हरे रंग का रिबन लगा है, जो कि अंगदान के संकल्प का प्रतीक है।
बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा, “मैं अंगदान का संकल्प ले चुका हूं…इसकी पवित्रता दिखाने के लिए हरे रंग का रिबन लगाया है।”
रोजाना 15 घंटे काम कर रहे
अमिताभ ने बुधवार सुबह एक दूसरे ट्वीट में बताया कि वे पेंगोलिन मास्क पहनकर काम पर जा रहे हैं और रोजाना 15 घंटे काम कर रहे हैं। अमिताभ इन दिनों केबीसी के नए सीजन में नजर आ रहे हैं।
77 की उम्र में कोरोना के दौर में भी हैं बेहद सक्रिय।
अमिताभ भले ही 77 साल हो गए हों, लेकिन इस उम्र और कोरोना दौर के बावजूद वे बेहद सक्रिय हैं। 13 सितंबर को लिखे अपने ब्लॉग में उन्होंने लिखा था, “काम के लिए सबसे अच्छे दिन वे होते हैं, जब बाकी सब आराम कर रहे होते हैं। रविवार- 4 फिल्में, 3 शॉर्ट फिल्में, 6 क्रोमा शूट, स्टिल के 2 सेट। जी हां।”
सोशल मीडिया पर मिली सराहना।
अमिताभ के अंगदान के फैसले के बारे में जानकारी मिलने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी जमकर तारीफ की। कई लोगों ने अपना सर्टिफिकेट शेयर करते हुए बताया कि वे भी अंगदान का संकल्प ले चुके हैं।
Related Posts
February 23, 2024 मोरोद गांव स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी के परिसर से 2500 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ जब्त
सिंह गुड्स ट्रांसपोर्ट कंपनी का है परिसर।
आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण किया […]
January 12, 2021 IIM प्रोफेसर के लीडरशिप सर्वे में कोविड काल के दौरान सबसे सक्रिय सांसद रहे शंकर लालवानी
इंदौर : आईआईएम इंदौर के प्रोफेसर शुभोमय डे और पीएमआईआर के डॉ. दीपक जारौलिया ने देश के […]
April 11, 2021 गोपी नेमा के प्रयासों से समाज स्तर पर लगाए गए वैक्सिनेशन कैम्प, सैकड़ों लोगों ने लगवाया वैक्सीन
इन्दौर : पूर्व विधायक गोपी नेमा कोरोना वैक्सिनेशन को लेकर जन जागरण अभियान चलाकर समाज […]
July 16, 2023 कारखाना संचालक के साथ लूट की घटना के आरोपी पकड़ाए
लूटे गए रुपए,अवैध पिस्टल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकल बरामद।
इंदौर : पालदा […]
August 3, 2025 श्रावण, प्रभु भक्ति और कथा श्रवण का माह है
🔺डॉ.रीना रवि मालपानी 🔺
सरलता के सुगंध की वर्षा करने वाले शिव का प्रिय माह समापन की […]
June 16, 2021 नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल का कठोर कारावास
खरगौन : नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को खरगौन के भीकनगांव […]
March 15, 2023 एमआईसी की बैठक में एक होटल पर लगाई पेनल्टी सहित अन्य विषयों पर किया विचार – विमर्श
इंदौर : बुधवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में मेयर इन कौंसिल की बैठक आहूत […]