इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के काफिले का एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। उसमें सवार दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि कैलाश विजयवर्गीय पूरी तरह सुरक्षित रहे।
घटना देर रात की बताई जा रही है। कैलाश विजयवर्गीय भोपाल से इंदौर आ रहे थे। मार्ग में भौरासा के समीप काफिले में आगे चल रहा पायलेटिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलटी खा गया। इस हादसे में वाहन सवार एएसआई और आरक्षक घायल हो गए। विजयवर्गीय ने तुरंत घायल पुलिसकर्मियों को वाहन से बाहर निकलवाकर बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बाद में कैलाश विजयवर्गीय इंदौर आकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
Related Posts
December 6, 2024 विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विशिष्टजनों का होगा सम्मान
संस्था ज्ञान प्रेम के बैनर तले 10 दिसंबर को हिंदी साहित्य समिति में संपन्न होगा ये […]
April 1, 2023 बावड़ी हादसा मामले में नगर निगम के दो अधिकारी निलंबित
महापौर ने घटनास्थल का किया निरीक्षण।
अस्पताल जाकर घायलों से की बात।
शोक संतप्त […]
January 28, 2024 आकाश विजयवर्गीय ने जन समस्याओं के निराकरण का दिया भरोसा
विधानसभा 1 के वार्ड क्र 5 में पहुंची आभार यात्रा।
इंदौर : विधानसभा 1 के विभिन्न […]
September 12, 2022 पंचतत्वों में विलीन हुई स्व. उमेश शर्मा की पार्थिव देह
वरिष्ठ नेता, मंत्री, विधायक, महापौर सहित गणमान्य लोगों और कार्यकर्ताओं ने दी अंतिम […]
November 14, 2021 अभिनव कला समाज में सेक्सोफोन की सुरीली प्रस्तुति आज
इंदौर : अभिनव कला समाज में रविवार, 14 नवम्बर को शाम 7 बजे सेक्सोफोन की सुरीली आवाज […]
May 7, 2022 अपना उत्पाद विदेशों में बेचने के लिए एमएसएमई को मिलेगी ट्रेनिंग
इंदौर : एमएमएसई अब अपने प्रोडक्ट्स को आसानी से एक्सपोर्ट कर पाएंगे। इसके लिए सांसद […]
October 8, 2020 कलेक्टर ने बुलाई नोडल अधिकारियों की बैठक, आदर्श आचार संहिता का सख्ती के पालन कराने के दिए निर्देश
इंदौर : जिले में सांवेर विधानसभा उप चुनाव के लिये व्यापक तैयारियां जारी हैं। आदर्श आचरण […]