इंदौर : सियासती संक्रमण के बीच कोरोना संक्रमण की ओर से लोग लापरवाह होते जा रहे हैं। यही कारण है कि कोरोना पर लगाम नहीं लग पा रही है। लगातार साढ़े चार सौ से ज्यादा संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं।शुक्रवार को भी पौने पांच सौ से ज्यादा मामलों में संक्रमण की पुष्टि हुई। हालांकि ग्रोथ रेट 15 फीसदी रहा। इंदौर में संक्रमण के कुल मामले अब 25 हजार के पार हो गए हैं।
481 नए संक्रमित मामले आए सामने।
शुक्रवार को 2416 सैम्पल लिए गए। 3166 सैम्पलों की जांच की गई। 2651 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 481 सैम्पलों में संक्रमण की पुष्टि हुई। 29 रिपीट पॉजिटिव मिले। 5 सैम्पल खारिज किए गए। आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 309304 सैम्पलों की जांच की गई। इनमें से 25451 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं।
7 मरीजों की सांसों ने छोड़ा साथ।
शुक्रवार को 7 और मरीजों की सांसें उनका साथ छोड़ गई। इन्हें मिलाकर अब तक 585 मरीज कोरोना संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं। इस आंकड़े को मृत्यु दर में देखा जाए तो 2.30 फीसदी रही। यह मृत्यु दर देश और प्रदेश की औसत मृत्यु दर से ज्यादा है।
132 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
शुक्रवार को 132 मरीज कोरोना को हराकर अपने घरों को लौटें। इन्हें मिलाकर अभी तक कुल 20348 मरीज कोरोना योद्धा का तमगा हासिल कर चुके हैं। इसे रिकवरी रेट में देखा जाए तो लगभग 80 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं।
Related Posts
December 1, 2024 खड़ी कार को आग के हवाले करने वाले बदमाश पकड़ाए
इंदौर : केशरबाग रोड पर खड़ी कार में आग लगाकर फरार होने वाले बदमाशों को थाना अन्नपूर्णा […]
May 3, 2020 खराब सब्जी की शिकायत के बाद सैकड़ों किलो भिंडी, बैंगन फिंकवाएं गए इंदौर : पहले ही दिन कई जगह नगर निगम के सब्जी बास्केट पैक में खराब सब्जियां पहुचने की […]
July 14, 2020 51 लाख की चोरी का खुलासा, पूर्व नौकर ने दिया था वारदात को अंजाम इंदौर: कनाडिया पुलिस ने 51 लाख रुपए की चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार […]
June 9, 2020 12 वी की परीक्षा शुरू, सांसद लालवानी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा इंदौर : 12वीं के बचे हुए विषयों की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। सांसद शंकर लालवानी ने […]
August 29, 2023 पीओएस मशीन के जरिए महापौर ने अपने निजी निवास के संपत्ति कर का किया भुगतान
निगम का राजस्व वसुली में नवाचार।
शहरवासी संपतिकर का भुगतान ऑनलाइन, डिजिटल मोड के साथ […]
February 7, 2025 स्व. पंडित श्री वल्लभ शर्मा के घर पहुंचे बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा
स्व. शर्मा के पुत्र और परिवार के सदस्यों ने सुमित मिश्रा का किया आत्मीय […]
September 16, 2021 डकैती डालने की योजना बनाते 5 बदमाश धराए, पेट्रोल पंप पर धावा बोलने की रच रहे थे साजिश
इंदौर : पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बनाती हुई गैंग ब्रांच इंदौर के हत्थे चढ़ […]