नई दिल्ली : 3 तलाक के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली सायरा बानो भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई है। उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष बंशीधर भगत ने सायरा बानो का पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान बंशीधर भगत ने कहा कि जिस तरह सायरा बानो ने दृढता के साथ 3 तलाक के खिलाफ लड़ाई लड़ी, उसी तरह वह भाजपा के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेंगी। विशेष तौर पर अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
आपको बता दें कि 3 तलाक को आपराधिक बनाने की मांग को लेकर सायरा बानो ने ही सुप्रीम कोर्ट में सबसे पहली याचिका दायर की थी। बीते 2 साल से उनके भाजपा में आने की अटकलें लग रहीं थीं। वर्ष 2018 में सायरा बानो ने भाजपा के तत्कालिक प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से मिलकर पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई थी। अब 2 वर्षों के बाद उनकी यह इच्छा पूरी हो गई है। सायरा भविष्य में चुनाव मैदान में नजर आ सकती हैं। उन्होंने इसका फैसला पार्टी पर छोड़ दिया है।
Related Posts
June 18, 2019 कमलनाथ के राज में हो गई है बंटाढार युग की वापसी- बीजेपी इंदौर: मप्र में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से अराजकता का माहौल है। 6 माह में जनता […]
February 9, 2023 रेलवे स्टेशन के बाहर युवती के साथ खड़े युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
युवक का गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल में उपचार जारी।
इंदौर : छोटी ग्वालटोली थाना […]
June 10, 2021 एक ही दिन में हत्या की दो वारदातें, बाणगंगा के बाद खजराना थाना क्षेत्र में युवक की चाकू से हमला कर हत्या
इंदौर : अनलॉक हुए शहर में अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है। हत्या जैसी संगीन वारदातें लगातार […]
November 5, 2024 40 लाख रुपए कीमत की एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों के विरुद्ध "ऑपरेशन प्रहार" के तहत, क्राइम […]
October 13, 2019 जून 2020 में खत्म हो जाएगा ‘पद्मिनी’ का सफर मुंबई : बरसों से मायानगरी की सड़कों पर दौड़ रही काली-पीली कार टैक्सी 'पद्मिनी' का सफर खत्म […]
May 3, 2023 डॉक्टरों की हड़ताल को देखते हुए जरूरी कदम उठाएं
मुख्यमंत्री ने सभागआयुक्त और जिला कलेक्टर्स से की बात।
किसी भी हालत में प्रभावित न […]
February 21, 2021 फैशन, फ़िल्म और कारपोरेट से जुड़ी महिलाओं को मिलती है मीडिया में जगह
भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का दूसरा दिन।
महिला मुद्दे और मीडिया विषय पर […]