भोपाल : सीएम शिवराज के खिलाफ ‘भूखे- नंगे’ वाला बयान कांग्रेस के गले की घंटी बन गया है। बीजेपी ने इसे इस बयान को लपक लिया है और कांग्रेस को बैकफुट पर जाने को मजबूर कर दिया है। मंगलवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय से वीडियो रथ सभी 28 विधानसभाओं में रवाना किए गए वहीं प्रदेश बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोलते हुए मैं भी शिवराज अभियान शुरू कर दिया।
‘अगर गरीब होना गुनाह है तो मैं भी शिवराज’ अभियान का आगाज।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने ‘मैं भी शिवराज’ अभियान की शुरुआत करने के साथ ट्विटर पर अपनी DP बदलते हुए कहा कि ‘अगर गरीब होना गुनाह है तो ‘मैं भी शिवराज’।
VD शर्मा के DP बदलते ही प्रदेश के हज़ारों भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अपनी अपनी DP बदली और कांग्रेस से जवाब माँगा है कि क्या गरीब परिवार से होना पाप है?
आपको बता दें की पूर्व में भी कांग्रेस नेता उल्टे- सीधे बयान देकर अपनी पार्टी की फजीहत करा चुके हैं। प्रधानमंत्री को ‘चौकीदार चोर है’ और ‘चायवाला’ कहने का कांग्रेस को भारी खामियाजा अतीत में भुगतना पड़ा था। फ़िलहाल कांग्रेस के पास इसका कोई जवाब नहीं है। बीजेपी जन- जन तक ‘Main Bhi Shivraj’ अभियान को पहुंचाने जा रही है।
ट्विटर पर भी #MainBhiShivraj लगातार ट्रेंड कर रहा है और समर्थकों ने भी अपनी DP बदलनी शुरू कर दी है।
Related Posts
March 15, 2025 सोने के दाम में तेजी का दौर जारी, 88 हजार के पार पहुंचा सोना
नई दिल्ली : सोने में तेजी नित नए रिकॉर्ड बना रही है। न्यूयॉर्क के कॉमेक्स वायदा बाजार […]
September 13, 2022 भूमाफियाओं के साथ पंजवानी की मिलीभगत आई सामने
नीलू पंजवानी के सारे अवैध कार्यों की होगी जांच।
इंदौर : मंगलवार सुबह नगर निगम ने […]
October 7, 2022 बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा बस्तियों में चलाया जा रहा संपर्क अभियान – आर्य
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की संभागीय बैठक भाजपा कार्यालय पर […]
February 24, 2022 11 वर्षों से मीडिया क्रिकेट सीरीज का आयोजन, श्रेष्ठ टीम भावना का परिचायक- मिश्र
इंदौर : इंदौर महानगर के पहले पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र जितने कुशल और बेहतर […]
October 27, 2020 नोट के दम पर सरकार बनाने वालों के खिलाफ करें वोट- गुड्डू
इंदौर : सांवेर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू ने कहा है कि […]
April 7, 2021 कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए समाज का सहयोग जरूरी- सीएम शिवराज
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी प्रदेश वासियों से स्वास्थ्य का ध्यान रखने […]
August 12, 2020 नगर सैनिकों ने अधिकारियों पर लगाया मान वेतन, भत्तों से वंचित रखने का आरोप इंदौर : होमगार्ड के सैनिकों ने संगठन के बड़े अधिकारियों पर नियम व सेवा शर्तों के अनुरूप […]