गोदाम में रखा 200 क्विंटल राशन किया जब्त।
इंदौर : एम आई सी सदस्य मनीष मामा राशन माफिया पर लगातार शिकंजा कस रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर उनहोंने शासकीय राशन की कालाबाजारी का पर्दाफाश करते हुए गांधीनगर स्थित गोदाम पर छापामार कर करीब 200 क्विंटल गेहूं और चावल पकड़ा।
हिंदू संगठन के कन्नू मिश्रा और मानसिंह राजावत की सूचना पर गांधीनगर स्थित अवैध राशन के भंडारण एवं गोदाम की जानकारी मिलने पर मनीष मामा ने वहां दबिश दी। गोदाम में बड़ी मात्रा में अवैध चावल जो प्रथम दृष्ट्या सरकारी प्रतीत हो रहा था, संग्रहित था। अवैध राशन का परिवहन करने वाला लोडिंग रिक्शा भी वहां खड़ा मिला।
इसकी जानकारी मनीष शर्मा मामा ने कलेक्टर इंदौर, फूड कंट्रोलर मारू एवं उनके टीम को दी। इस पर खाद्य विभाग के वरिष्ठ सहायक अधिकारी राहुल शर्मा, अंकुर गुप्ता एवं शिव व्यास मौके पर पहुंचे। जांच में सरकारी राशन की इस कालाबाजारी में किसी खलील गंजा निवासी जिंसी हाट का नाम सामने आया है। खाद्य विभाग ने गोदाम में रखा करीब 200 क्विंटल गेहूं – चावल जब्त कर गोदाम को सील कर दिया है। गोदाम पर रखा लोड़िंग रिक्शा भी जब्त किया गया है।
Related Posts
August 3, 2025 इंदौर को आठवीं बार भी स्वच्छता में नंबर वन बनाने का श्रेय वाल्मीकि समाज को : मंत्री विजयवर्गीय
वीर गोगादेव जी जन्मोत्सव पर छड़ी निशानों का पूजन कर सेवादारों का किया […]
July 20, 2019 इंदौर पेपर ट्रेडर्स के चुनाव में मित्तल अध्यक्ष, वगेरिया सचिव इंदौर: इंदौर पेपर ट्रेडर्स एसोसिएशन की साधारण सभा शुक्रवार को आयोजित की गई। इस दौरान […]
July 16, 2024 पटवारी के खिलाफ बयान देकर बुरे फंसे चौरडिया, मप्र कांग्रेस कमेटी ने थमाया नोटिस
48 घंटे में मांगा जवाब, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दी अनुशासनात्मक कार्रवाई की […]
November 24, 2021 4 दिसम्बर को पातालपानी में टंट्या भील को अर्पित किए जाएंगे श्रद्धासुमन, निकलेंगी कलश यात्राएं
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 04 दिसंबर को अमर क्रांतिकारी टंट्या […]
December 29, 2023 रानीपुरा क्षेत्र में चलाई गई अतिक्रमण विरोधी मुहिम
फुटपाथ व सड़क पर कब्जा कर लगाई कई गुमटियां, शेड व ओटले हटाए गए।
इन्दौर : शहर में […]
March 26, 2024 महाकाल मंदिर में भस्मारती के दौरान भभकी आग में 14 झुलसे
कपूर आरती के दौरान गुलाल उड़ाने से भभकी आग।
08 घायलों को अरविंदो अस्पताल, इंदौर लाया […]
December 16, 2022 श्रीकृष्ण वाटिका के रहवासियों के मकान तोड़ने का प्रयास निंदनीय- विधायक शुक्ला
प्रदेश सरकार की दोहरी नीति उजागर, एक तरफ अवैध कॉलोनियों को वैध करने की बात और दूसरी तरफ […]