इंदौर : बैंक एटीएम पर डकैती की योजना बनाती हुई गैंग, क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आ गई। गैंग के 05 आदतन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुखबिर की सूचना पर स्टार चौराहे के पास स्थित आईडीए पार्क से पकड़े गए आरोपियों के नाम (1).गणेश पिता राजू पाटिल नि. अग्रवाल शोरूम के पीछे देवकी नगर खजराना इंदौर (2).हनी उर्फ माडल पिता नानूराम गौड़ नि. धीरज नगर, खजराना इंदौर (3).दीपक उर्फ काला पिता घनश्याम बडेरिया नि. सरस्वती नगर खजराना इंदौर, (4).पुरुषोत्तम उर्फ साहिल पिता मुन्ना संदवाने नि. गली नं. 522 भवानी नगर बाणगंगा इंदौर, (5).राजेश उर्फ राज उर्फ नानू पिता धर्मा पाटिल नि. देवकी नगर अग्रवाल शोरुम के पास वाली गली खजराना इंदौर होना बताए गए। उनके कब्जे से 02 लोहे की टॉमी, 02 धारदार छुरे और मिर्च पाउडर बरामद किया गया।
पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा बैंक Atm पर डकैती डालने की योजना बनाना एवं पूर्व में शहर के थाना एमआईजी,विजय नगर एवं खजराना क्षेत्र में राह चलते लोगो से मोबाइल स्नैचिंग की 05 वारदातें करना भी स्वीकार किया हैं। आरोपी आदतन अपराधी होकर उनके विरुद्ध इंदौर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लड़ाई झगडे, जान से मारने की धमकी, मादक पदार्थ तस्करी, जुआ एक्ट, बलात्कार, चोरी, डकैती की योजना, नकबजनी जैसे गंभीर अपराध पहले से पंजीबद्ध हैं।
सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना खजराना पर अपराध, धारा 399,402 भादवि एवं 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
Related Posts
January 16, 2021 कोरोना के ग्रोथ रेट में भारी गिरावट, 50 से भी कम मिले नए मरीज
इंदौर : वैक्सीन के टीकाकरण के साथ ही कोरोना के ताबूत में अन्तिम कील ठुकना शुरू हो […]
March 13, 2021 महापुरुषों की प्रतिमा पर साफ- सफाई के साथ हुआ आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारम्भ, जलाए गए दीप
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी देश की आजादी का ‘‘अमृत महोत्सव’’ (75वीं वर्षगाठ) मनाने जा […]
July 1, 2021 झाबुआ में पुलिस आवास गृहों का गृहमंत्री मिश्रा ने किया लोकार्पण
इंदौर : मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम द्वारा इंदौर संभाग के झाबुआ में […]
July 20, 2021 धर्मस्थलों में एक समय में अधिकतम 50 व्यक्ति कर सकेंगे पूजा- अर्चना, संशोधित आदेश जारी
इंदौर : राज्य शासन के दिशा-निर्देशानुसार इन्दौर जिले में कोरोना संक्रमण की दर में कमी […]
October 10, 2022 11 अक्टूबर को पूरा मप्र होगा शिवमय, घर – घर जलेंगे दीप
इंदौर : पूरा मध्यप्रदेश 11 अक्टूबर को शिवमय होने जा रहा है। अवसर है प्रधानमंत्री […]
October 4, 2020 कोरोना संक्रमण को लेकर लोग बरत रहे लापरवाही, 16 फीसदी से ज्यादा मिले नए संक्रमित
इंदौर : बढ़ते सियासी संक्रमण के बीच कोरोना संक्रमण का खौफ अब लोगों के दिमाग से निकलता जा […]
December 5, 2022 गीत – संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ एमजीएम के पूर्व छात्रों का मिलन समारोह
इंदौर: एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पूर्व छात्रों का मिलन समारोह रविवार को एमजीएम मेडिकल […]