अमरावती : महाराष्ट्र सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमती ठाकुर को अमरावती कोर्ट ने 3 महीने जेल की सजा सुनाई है। साथ ही 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। यशोमती ठाकुर पर एक ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने का केस चल रहा था। यशोमती ठाकुर अमरावती जिले की प्रभारी मंत्री भी हैं।
8 साल पहले यशोमती ठाकुर ने अमरावती जिले के अंबा देवी मंदिर के पास उल्हास रौराले नामक पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया था। इस दौरान उनके कार ड्राइवर और दो समर्थकों ने भी पुलिसकर्मी की पिटाई की थी। कोर्ट ने उन लोगों को भी दोषी ठहराया है। मामले में झूठी गवाही देने वाले एक पुलिसकर्मी को भी अदालत ने सजा सुनाई है।
यशोमति ठाकुर ने कहा- सत्य की जीत होगी।
अमरावती कोर्ट से फैसला सुनाए जाने के बाद यशोमती ठाकुर ने कहा, ”मैं खुद पेशे से वकील हूं और मैं कोर्ट के फैसले का सम्मान करती हूं। 8 साल बाद यह फैसला आया है। कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में अपील करूंगी।”
भाजपा के लोग मेरा करियर खत्म करना चाहते हैं।
यशोमति ठाकुर महाराष्ट्र की तेवसा विधानसभा सीट से तीसरी बार विधायक हैं। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनसे मेरी वैचारिक लड़ाई है। बीजेपी के लोग एक महिला के राजनीतिक करियर को खत्म करना चाहते हैं, इसलिए मेरे इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
Related Posts
May 18, 2024 मोबाइल लूट व मोटरसाइकिल चोरी करनेवाले आरोपी पकड़े गए
इंदौर : लूट एवं वाहन चोरी करने वाले आरोपी को लसुडिया पुलिस ने गिरफ्त मे लिया […]
August 12, 2020 कैलाश विजयवर्गीय ने कसा कमलनाथ पर तंज, उनमें ढलती उम्र में जागा है ईश्वर के प्रति अनुराग.. इंदौर : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पूर्व सीएम कमलनाथ द्वारा धार्मिक […]
December 8, 2022 आगामी चुनाव में बीजेपी किसान मोर्चे की होगी अहम भूमिका – रणदिवे
इंदौर : जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नगर एवं […]
June 5, 2021 नाबालिग को बहला- फुसलाकर ले जाने वाला इनामी आरोपी पकड़ा गया
इंदौर : 17 वर्षीय नाबालिग का बहला-फुसलाकर अपहरण करने वाले इनामी आरोपी को बन्दी बना लिया […]
October 12, 2022 पितृ पर्वत पहुंचे कैलाश खेर, बजरंगबली की विशालकाय प्रतिमा देखकर हुए चकित
इंदौर : प्रख्यात सूफी गायक कैलाश खेर श्री महाकाल लोक उज्जैन के लोकार्पण अवसर पर पधारे […]
March 12, 2020 बागी विधायकों से मिलने पहुंचे मंत्री पटवारी लिए गए हिरासत में.. भोपाल: सिंधिया समर्थक 22 बागी विधायकों को फिर से कांग्रेस के पाले में लाकर कमलनाथ सरकार […]
October 28, 2023 विधानसभा चार, सांवेर व देपालपुर के कांग्रेस प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
इंदौर : इंदौर जिले की अलग - अलग विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे तीन कांग्रेस […]