हँसदास मठ में नवरात्रि के तहत किया जा रहा दुर्गा सप्तशती का पाठ
Last Updated: October 22, 2020 " 03:52 pm"
इंदौर : बड़ा गणपति, पीलियाखाल स्थित हंसदास मठ पर महंत श्री रामचरणदास महाराज के सान्निध्य में चल रहे नवरात्रि महोत्सव में विद्वान पंडितों द्वारा मां अन्नपूर्णा, मां गायत्री एवं मां सरस्वती के समक्ष संपुटित दुर्गा सप्तशती के पाठ किए जा रहे हैं। मठ के पं. पवन शर्मा ने बताया कि मंडल स्थापना, कलश ज्वारे एवं अखंड दीप की स्थापना के साथ प्रतिदिन नवग्रह षोडश मातिृका पूजन एवं आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। विद्वान पंडितों द्वारा तीनों देवियों का आकर्षक श्रृंगार भी किया जा रहा है। मठ पर आकर्षक विद्युत एवं पुष्प सज्जा की गई है। नवमी पर सुबह दुर्गा सप्तशती पाठ की पूर्णाहुति एवं कन्या पूजन के साथ महोत्सव का समापन होगा।